शिक्षा सहकारी सभा को 4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ:सदस्यों को 4% लाभांश और ऋण सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा

शिक्षा सहकारी सभा को 4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ:सदस्यों को 4% लाभांश और ऋण सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा

बारां में शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा की वार्षिक आमसभा हुई। संस्था ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4 करोड़ 34 लाख 4 हजार 609 रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। सभा में सदस्यों को 4 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों को राहत देते हुए सामान्य और इमरजेंसी ऋण की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 4-4 लाख रुपए करने का प्रस्ताव भी रखा गया। आमसभा में आने वाले सदस्यों का टीए भी 300 से बढ़ाकर 500 रुपए करने की बात कही गई। संस्था सदस्य की मौत पर ऋण का ब्याज माफ कर परिवार को 30 हजार रुपए की मदद देती है। स्कूलों में फर्नीचर के लिए 15 हजार रुपए तक की सहायता भी दी जाती है। सभा में शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदा लाल रेगर जैसे अधिकारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *