नवादा में RJD की शिक्षकों संग बैठक:प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन की अपील, टीचर्स ने नेताओं के सामने रखी समस्याएं

नवादा में RJD की शिक्षकों संग बैठक:प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन की अपील, टीचर्स ने नेताओं के सामने रखी समस्याएं

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नवादा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक कौशल यादव के आवास पर शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा की गई। पूर्व विधायक कौशल यादव ने शिक्षकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दिलीप कुमार के पक्ष में विचार करने की अपील की। शिक्षकों की मांगों पर नहीं दिया जाता ध्यान कौशल यादव ने कहा कि पिछले 18 वर्षों में जिले के शिक्षकों के हित में ऐसा कोई बेहतर काम नहीं हुआ, जिससे उनकी प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, वेतन और उनकी विभिन्न मांगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बातें तो की जाती हैं, लेकिन बाद में उन मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई जरूरी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। इन समस्याओं को लेकर शिक्षकों को एकजुट होकर अपने हितों पर विचार करने की जरूरत है। बैठक के दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के सामने रखे जा रहे मुद्दों और शिक्षकों से जुड़े सवालों पर भी चर्चा की। नेताओं ने भी शिक्षकों से किया संवाद वहीं, पूर्व एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना समेत अन्य नेताओं ने भी शिक्षकों से संवाद किया और चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं नेताओं के सामने रखीं। बैठक के माध्यम से राजद नेताओं ने शिक्षकों के मुद्दों को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश की। आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का जनसंपर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नवादा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक कौशल यादव के आवास पर शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा की गई। पूर्व विधायक कौशल यादव ने शिक्षकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार दिलीप कुमार के पक्ष में विचार करने की अपील की। शिक्षकों की मांगों पर नहीं दिया जाता ध्यान कौशल यादव ने कहा कि पिछले 18 वर्षों में जिले के शिक्षकों के हित में ऐसा कोई बेहतर काम नहीं हुआ, जिससे उनकी प्रमुख समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, वेतन और उनकी विभिन्न मांगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बातें तो की जाती हैं, लेकिन बाद में उन मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई जरूरी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। इन समस्याओं को लेकर शिक्षकों को एकजुट होकर अपने हितों पर विचार करने की जरूरत है। बैठक के दौरान उन्होंने राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के सामने रखे जा रहे मुद्दों और शिक्षकों से जुड़े सवालों पर भी चर्चा की। नेताओं ने भी शिक्षकों से किया संवाद वहीं, पूर्व एमएलसी सलमान रागिब मुन्ना समेत अन्य नेताओं ने भी शिक्षकों से संवाद किया और चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं नेताओं के सामने रखीं। बैठक के माध्यम से राजद नेताओं ने शिक्षकों के मुद्दों को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश की। आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का जनसंपर्क लगातार बढ़ता जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *