समस्तीपुर में जनसुराज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरेस्ट:जिसके घर से AK-47 बरामद हुई उसे राज कपूर ने दी थी राइफल; हथियार चोरी की झूठी शिकायत की

समस्तीपुर में जनसुराज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरेस्ट:जिसके घर से AK-47 बरामद हुई उसे राज कपूर ने दी थी राइफल; हथियार चोरी की झूठी शिकायत की

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से 2025 में जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राज कपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के अंदौर गांव से गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए निलंबित दरोगा सरोज सिंह को दी थी। पुलिस के अनुसार, राज्य एसटीएफ की कार्रवाई में सरोज सिंह के राइफल बरामद हुई थी। राज कपूर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कोर्ट में राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में चोरी की शिकायत गलत पाई गई। बरामद राइफल का नंबर और राज कपूर सिंह की ओर से चोरी की बताई गई राइफल का नंबर एक ही निकला। सरोज सिंह के घर से बरामद राइफल का नंबर मिला पूरा मामला 6 जून 2025 की रात एसटीएफ कार्रवाई से जुड़ा है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके के सुल्तानपुर गांव में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने निलंबित दरोगा सरोज सिंह के घर छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी। तलाशी में सरोज सिंह के घर से एके-47, इंसास राइफल, कार्बाइन और दो रेगुलर राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले में सरोज सिंह के अलावा उसके चाचा और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया था। इसी कार्रवाई के बाद जब राज कपूर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल के बरामद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कोर्ट में उसके चोरी होने का परिवाद दाखिल किया। इसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाने में राइफल चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच आगे बढ़ाई तो बरामद राइफल का नंबर 166109096 सामने आया। जांच में यही नंबर उस राइफल का पाया गया, जिसे राज कपूर सिंह ने चोरी का बताया था। जांच में सामने आया- सरोज को दी थी राइफल पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि राइफल चोरी नहीं हुई थी। राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल सरोज सिंह को दी थी। पुलिस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। हालांकि, घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एसटीएफ को इसकी भनक लग गई और सरोज सिंह के घर छापेमारी कर दी गई। इसी कार्रवाई में हथियार बरामद किए गए। जांच में पुलिस ने राज कपूर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत को भी गलत पाया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी बोले- अपराध के लिए दी थी लाइसेंसी राइफल एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राज कपूर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सरोज सिंह को दी थी। एसपी के अनुसार, राइफल बरामद होने के बाद उसे चोरी का बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सरोज सिंह के घर से मिली इंसास राइफल भी चोरी की थी एसटीएफ की उस कार्रवाई में बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल भी शामिल थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह राइफल रोहतास जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवान मंटू कुमार की थी। ड्यूटी के दौरान यह राइफल चोरी हो गई थी। हालांकि, सरोज सिंह के घर से बरामद एके-47 और कार्बाइन के संबंध में पुलिस को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। राज कपूर सिंह पर लगाए गए आरोप पुलिस की जांच और प्राथमिकी पर आधारित है। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से 2025 में जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राज कपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के अंदौर गांव से गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए निलंबित दरोगा सरोज सिंह को दी थी। पुलिस के अनुसार, राज्य एसटीएफ की कार्रवाई में सरोज सिंह के राइफल बरामद हुई थी। राज कपूर ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कोर्ट में राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में चोरी की शिकायत गलत पाई गई। बरामद राइफल का नंबर और राज कपूर सिंह की ओर से चोरी की बताई गई राइफल का नंबर एक ही निकला। सरोज सिंह के घर से बरामद राइफल का नंबर मिला पूरा मामला 6 जून 2025 की रात एसटीएफ कार्रवाई से जुड़ा है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके के सुल्तानपुर गांव में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने निलंबित दरोगा सरोज सिंह के घर छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी। तलाशी में सरोज सिंह के घर से एके-47, इंसास राइफल, कार्बाइन और दो रेगुलर राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले में सरोज सिंह के अलावा उसके चाचा और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया था। इसी कार्रवाई के बाद जब राज कपूर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल के बरामद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कोर्ट में उसके चोरी होने का परिवाद दाखिल किया। इसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाने में राइफल चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच आगे बढ़ाई तो बरामद राइफल का नंबर 166109096 सामने आया। जांच में यही नंबर उस राइफल का पाया गया, जिसे राज कपूर सिंह ने चोरी का बताया था। जांच में सामने आया- सरोज को दी थी राइफल पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि राइफल चोरी नहीं हुई थी। राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल सरोज सिंह को दी थी। पुलिस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। हालांकि, घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एसटीएफ को इसकी भनक लग गई और सरोज सिंह के घर छापेमारी कर दी गई। इसी कार्रवाई में हथियार बरामद किए गए। जांच में पुलिस ने राज कपूर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत को भी गलत पाया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी बोले- अपराध के लिए दी थी लाइसेंसी राइफल एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राज कपूर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सरोज सिंह को दी थी। एसपी के अनुसार, राइफल बरामद होने के बाद उसे चोरी का बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सरोज सिंह के घर से मिली इंसास राइफल भी चोरी की थी एसटीएफ की उस कार्रवाई में बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल भी शामिल थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह राइफल रोहतास जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवान मंटू कुमार की थी। ड्यूटी के दौरान यह राइफल चोरी हो गई थी। हालांकि, सरोज सिंह के घर से बरामद एके-47 और कार्बाइन के संबंध में पुलिस को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। राज कपूर सिंह पर लगाए गए आरोप पुलिस की जांच और प्राथमिकी पर आधारित है। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *