टीकमगढ़ में 14 को आएगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा:बड़ागांव में धार्मिक सभा; कॉलेज परिसर में दिव्य दरबार, हिंदू राष्ट्र की होगी शपथ

टीकमगढ़ में 14 को आएगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा:बड़ागांव में धार्मिक सभा; कॉलेज परिसर में दिव्य दरबार, हिंदू राष्ट्र की होगी शपथ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिंदू एकता रथयात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा 11 अक्टूबर को छतरपुर के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर 14 अक्टूबर को टीकमगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। टीकमगढ़ में यात्रा की तैयारी के लिए भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें रूपरेखा बनी और संगठनों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राजेंद्र तिवारी ने बताया, रथयात्रा टीकमगढ़ में दो दिन रहेगी। रथयात्रा 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बड़ागांव (धसान) नदी पर पहुंचेगी। कृषि उपज मंडी परिसर में एक धार्मिक सभा होगी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बड़ागांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। उसी दिन शाम 6 बजे से टीकमगढ़ के पीजी कॉलेज परिसर, कुंडेश्वर रोड पर दिव्य दरबार और रथयात्रा का विश्राम होगा। यात्रा बड़ागांव, अनौरा, अमरपुर, समर्रा और पठा जैसे विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यह 5 दिवसीय रथयात्रा करीब 500 किलोमीटर लंबी है, जो छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों से गुजरेगी। इसका उद्देश्य सनातनियों को एकजुट करना है। यात्रा में हनुमान चालीसा पाठ, हवन और हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *