भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि फर्जी वोटरों पर कार्रवाई पर आखिर कांग्रेस को इससे क्या तकलीफ हो रही है? इसके पहले विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नगर में स्वच्छता अभियान, गौसेवा और पौधरोपण में हिस्सा लिया। इसके बाद खंडेलवाल त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा देवी के दरबार गए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। SIR स्वाभाविक संवैधानिक प्रक्रिया दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस के विरोध पर निशाना साधा। खंडेलवाल ने कहा कि SIR स्वाभाविक संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मृत, स्थान परिवर्तन वाले, दो जगह दर्ज या अवैध विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटने चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से पूछा कि किस वैध नागरिक का नाम गलत कटा है, इसका तथ्य बताएं। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केरल में जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो वह भी इसी प्रक्रिया के सहारा आई थी। यदि देश में ऐसे फर्जी, डुप्लीकेट या अनाधिकृत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट रहे हैं, जिन्हें मतदान का कानूनी अधिकार नहीं है, तो आखिर कांग्रेस को इससे क्या तकलीफ हो रही है? विदेशी ताकतों के इशारे पर कांग्रेस क्या कांग्रेस विदेशी ताकतों के इशारे पर इस देश के नागरिकों का अधिकार लेना चाहती है? कांग्रेस नेता खुद बताए यदि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची को ठीक किया जा रहा है, तो उन्हें किस बात की आपत्ति है। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल मैहर में अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर सतना के लिए रवाना होंगे। मैहर प्रवास की अन्य तस्वीरें…

