हापुड़।।जिले के पुलिस थानों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू होगा। पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11.70 लाख रुपये आवंटित हुए हैं, जिसमें से 11 लाख 54 हजार 242 रुपये बाबूगढ़, साइबर, धौलाना और सिंभावली थाने में खर्च होंगे। पढ़िए पूरा मामला जिले के बाबूगढ़ थाने में मालखाने, कार्यालय की छत और 35 मीटर बाउंड्रीवाल की मरम्मत होगी, जिस पर 4 लाख 72 हजार 802 रुपये लगेंगे। साइबर थाने की छत भी 1 लाख 72 हजार 980 रुपये में ठीक की जाएगी। धौलाना थाने में कंप्यूटर कक्ष की छत, शौचालय के टैंक और बाउंड्रीवाल की मरम्मत होगी, जिसके लिए 1 लाख 84 हजार 360 रुपये का बजट है। सिंभावली थाने में कर्मचारी शौचालय, बैरक की छत और खिड़कियों पर 3 लाख 24 हजार 100 रुपये खर्च होंगे। एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि इन कार्यों से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और थानों की व्यवस्थाएं सुधरेंगी। कुल आवंटित राशि में से करीब 15 हजार 758 रुपये बचेंगे। इसका आमजन पर भी असर पड़ेगा।

