प्रतापगढ़ में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत:परिजनों ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, लूज मोशन की शिकायत पर भर्ती हुई थी

प्रतापगढ़ में इंजेक्शन के बाद महिला की मौत:परिजनों ने गलत इंजेक्शन का आरोप लगाया, लूज मोशन की शिकायत पर भर्ती हुई थी

प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव निवासी ममता देवी (पत्नी मिठाई लाल) की रविवार सुबह करीब 8 बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर बिना जांच किए गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे ममता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लूज मोशन की शिकायत थी। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। परिजनों का आरोप है कि ममता देवी अस्पताल पैदल चलकर पहुंची थीं। डॉक्टर ने बिना किसी जांच के उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार व्यवस्था पर उठाए सवाल महिला की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की उपचार व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ममता देवी की हालत बिगड़ी। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे ममता देवी के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम रोशन और दूसरे बेटे का नाम बलाई बताया गया है। पति मिठाई लाल घर पर खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *