पुलिसकर्मी ने महिला का बाल खींचा, घसीटा, फिर पटक दिया:मुजफ्फरपुर पुलिस की बर्बरता का VIDEO; लव मैरिज के बाद ससुरालवालों ने नहीं दी एंट्री

पुलिसकर्मी ने महिला का बाल खींचा, घसीटा, फिर पटक दिया:मुजफ्फरपुर पुलिस की बर्बरता का VIDEO; लव मैरिज के बाद ससुरालवालों ने नहीं दी एंट्री

मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का महिला के साथ मारपीट करने और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, महिला की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी, लेकिन अब ससुराल वाले उसे घर में एंट्री नहीं दे रहे हैं। महिला का पति फरार है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद महिला मायके में रह रही थी। शनिवार को वो ससुराल पहुंची और हंगामा करने लगी। इसी सिलसिले में सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बजाय उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया। किसी स्थानीय नागरिक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद SP ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में DSP (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में डायल-112 की पुलिस टीम से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला महिला की पहचान नरसंडा की रहने वाली राधा के रूप में हुई है। राधा ने बताया कि उसकी और चंदन की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। राधा के मुताबिक, जब उसके परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शादी के बाद भी वह चंदन को नहीं भूल पाई और उससे मिलती रही। करीब चार महीने पहले चंदन ने उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। राधा ने बताया कि जब वह चंदन के साथ होटल में थी, तब उसके पहले ससुरालवालों को इसकी जानकारी हो गई। उसका पति और ससुरालवाले होटल पहुंचे और उसे चंदन के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायत के फैसले के मुताबिक, उसके पहले पति और ससुरालवालों की मौजूदगी में उसकी शादी चंदन से करा दी गई। शादी में गांव के लोग भी शामिल हुए थे। अब राधा का आरोप है कि शादी के बाद भी चंदन के परिवार वाले उसे ससुराल में प्रवेश नहीं दे रहे हैं। महिला की तीन तस्वीरें देखिए… शुरुआत में मैं ससुराल में थी, पति के जाने के बाद मुझे निकाला राधा ने बताया, “शादी के शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा, मैंं चंदन के साथ उसके घर पर ही थी। कुछ दिनों के बाद मुझे मेरे मायके पहुंचा दिया। मायके जाने के बाद मेरी सास और चंदन से बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिनों से चंदन से बात नहीं हो रही है। मैं मायके से ससुराल आई, लेकिन सास और ननद मुझे घर में एंट्री नहीं दे रही हैं।” महादलित होने के कारण भेदभाव का आरोप पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं महादलित समुदाय से आती है, इसी वजह से उसके साथ जातीय भेदभाव किया जा रहा है और उसे प्रताड़ित कर बेदखल करने की कोशिश हो रही है। न्याय पाने के लिए वो अपने पति के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई है और सोशल मीडिया के जरिए अपना वीडियो बनाकर अधिकार मांग रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंदिर में सामाजिक सहमति से शादी हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और युवती को उसका हक मिलना चाहिए। मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का महिला के साथ मारपीट करने और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, महिला की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी, लेकिन अब ससुराल वाले उसे घर में एंट्री नहीं दे रहे हैं। महिला का पति फरार है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद महिला मायके में रह रही थी। शनिवार को वो ससुराल पहुंची और हंगामा करने लगी। इसी सिलसिले में सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बजाय उसे जबरन हिरासत में लेने की कोशिश की। विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया। किसी स्थानीय नागरिक ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद SP ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मौके से आई 2 तस्वीरें देखिए… जांच के बाद होगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में DSP (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में डायल-112 की पुलिस टीम से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला महिला की पहचान नरसंडा की रहने वाली राधा के रूप में हुई है। राधा ने बताया कि उसकी और चंदन की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। राधा के मुताबिक, जब उसके परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शादी के बाद भी वह चंदन को नहीं भूल पाई और उससे मिलती रही। करीब चार महीने पहले चंदन ने उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया था। राधा ने बताया कि जब वह चंदन के साथ होटल में थी, तब उसके पहले ससुरालवालों को इसकी जानकारी हो गई। उसका पति और ससुरालवाले होटल पहुंचे और उसे चंदन के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायत के फैसले के मुताबिक, उसके पहले पति और ससुरालवालों की मौजूदगी में उसकी शादी चंदन से करा दी गई। शादी में गांव के लोग भी शामिल हुए थे। अब राधा का आरोप है कि शादी के बाद भी चंदन के परिवार वाले उसे ससुराल में प्रवेश नहीं दे रहे हैं। महिला की तीन तस्वीरें देखिए… शुरुआत में मैं ससुराल में थी, पति के जाने के बाद मुझे निकाला राधा ने बताया, “शादी के शुरुआती कुछ दिन सब ठीक रहा, मैंं चंदन के साथ उसके घर पर ही थी। कुछ दिनों के बाद मुझे मेरे मायके पहुंचा दिया। मायके जाने के बाद मेरी सास और चंदन से बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिनों से चंदन से बात नहीं हो रही है। मैं मायके से ससुराल आई, लेकिन सास और ननद मुझे घर में एंट्री नहीं दे रही हैं।” महादलित होने के कारण भेदभाव का आरोप पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं महादलित समुदाय से आती है, इसी वजह से उसके साथ जातीय भेदभाव किया जा रहा है और उसे प्रताड़ित कर बेदखल करने की कोशिश हो रही है। न्याय पाने के लिए वो अपने पति के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गई है और सोशल मीडिया के जरिए अपना वीडियो बनाकर अधिकार मांग रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंदिर में सामाजिक सहमति से शादी हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और युवती को उसका हक मिलना चाहिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *