सीवान में 4 नवंबर को रोजगार मेला:वीएम हाई स्कूल में आयोजन, 20 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल, स्टार्टअप की मिलेगी जानकारी

सीवान में 4 नवंबर को रोजगार मेला:वीएम हाई स्कूल में आयोजन, 20 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल, स्टार्टअप की मिलेगी जानकारी

सीवान में 4 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेला लगेगा। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें राज्य भर के तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा भाग ले सकेंगे। मेले में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रोजगार मेले में 20 से ज्यादा निजी कंपनियां आएंगी। ये कंपनियां फाइनेंस, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल शोरूम, प्लाई बोर्ड उद्योग और गुड्स डिलीवरी जैसे कई सेक्टर में नौकरी देंगी। युवाओं का चयन कंपनियों की योग्यता और प्रक्रिया के आधार पर होगा। स्वरोजगार और स्टार्टअप की मिलेगी जानकारी मेले में नौकरी के साथ-साथ प्रशिक्षण, स्वरोजगार और स्टार्टअप की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए सरकारी विभाग स्टॉल लगाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए बिहार सरकार के रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन मेला स्थल पर भी कराया जा सकता है। सीवान में 4 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार और करियर मार्गदर्शन मेला लगेगा। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, महादेवा रोड पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें राज्य भर के तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा भाग ले सकेंगे। मेले में शामिल होने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रोजगार मेले में 20 से ज्यादा निजी कंपनियां आएंगी। ये कंपनियां फाइनेंस, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल शोरूम, प्लाई बोर्ड उद्योग और गुड्स डिलीवरी जैसे कई सेक्टर में नौकरी देंगी। युवाओं का चयन कंपनियों की योग्यता और प्रक्रिया के आधार पर होगा। स्वरोजगार और स्टार्टअप की मिलेगी जानकारी मेले में नौकरी के साथ-साथ प्रशिक्षण, स्वरोजगार और स्टार्टअप की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए सरकारी विभाग स्टॉल लगाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए बिहार सरकार के रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। रजिस्ट्रेशन मेला स्थल पर भी कराया जा सकता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *