5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्त

5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार:भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान कनेपोखरी, मोरंग जिला, नेपाल निवासी शेषराज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। 52वीं वाहिनी SSB अररिया और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उसकी बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त हुआ। रुकने का इशारा करने पर भागने लगा युवक SSB को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से संदिग्ध मादक पदार्थ लेकर भारत से नेपाल जाएगा। सीमा चौकी लेटी और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती दल बनाया। सीमा स्तंभ संख्या 164 के पास, नो-मैन्स लैंड से 50 मीटर भारत की ओर संदिग्ध बाइक सवार दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, पर टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार मीणा की मौजूदगी में तलाशी हुई। बाइक की हेडलाइट के पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त स्मैक, बाइक और मोबाइल फोन के साथ आरोपी को थाना सिकटी, जिला अररिया को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा गया। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस ने 5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान कनेपोखरी, मोरंग जिला, नेपाल निवासी शेषराज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। 52वीं वाहिनी SSB अररिया और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। उसकी बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त हुआ। रुकने का इशारा करने पर भागने लगा युवक SSB को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से संदिग्ध मादक पदार्थ लेकर भारत से नेपाल जाएगा। सीमा चौकी लेटी और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती दल बनाया। सीमा स्तंभ संख्या 164 के पास, नो-मैन्स लैंड से 50 मीटर भारत की ओर संदिग्ध बाइक सवार दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, पर टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। सहायक कमांडेंट कृष्ण कुमार मीणा की मौजूदगी में तलाशी हुई। बाइक की हेडलाइट के पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जब्त स्मैक, बाइक और मोबाइल फोन के साथ आरोपी को थाना सिकटी, जिला अररिया को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *