कैमूर जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) भभुआ-मोहनियाँ और पथ निर्माण विभाग (RCD) के इंजीनियर शामिल थे। सर्वे कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया बैठक में बताया गया कि जिले की 161 सड़कों पर काम चल रहा है (भभुआ में 71, मोहनियाँ में 90)। RWD की 678 सड़कें रखरखाव में हैं। जिलाधिकारी ने सभी काम समय पर और अच्छी क्वालिटी से पूरा करने को कहा। नई सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए 218 सड़कों का सर्वे कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। RCD भभुआ की सड़कों के 7-वर्षीय रखरखाव का एग्रीमेंट आखिरी दौर में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठेकेदारों को पेमेंट मौके पर जांच के बाद ही होगा। SDM भभुआ और मोहनियाँ को असंबद्ध बस्तियों और मरम्मत योग्य सड़कों की प्राथमिकता सूची बनाने को कहा गया है। कैमूर जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) भभुआ-मोहनियाँ और पथ निर्माण विभाग (RCD) के इंजीनियर शामिल थे। सर्वे कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया बैठक में बताया गया कि जिले की 161 सड़कों पर काम चल रहा है (भभुआ में 71, मोहनियाँ में 90)। RWD की 678 सड़कें रखरखाव में हैं। जिलाधिकारी ने सभी काम समय पर और अच्छी क्वालिटी से पूरा करने को कहा। नई सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए 218 सड़कों का सर्वे कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। RCD भभुआ की सड़कों के 7-वर्षीय रखरखाव का एग्रीमेंट आखिरी दौर में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठेकेदारों को पेमेंट मौके पर जांच के बाद ही होगा। SDM भभुआ और मोहनियाँ को असंबद्ध बस्तियों और मरम्मत योग्य सड़कों की प्राथमिकता सूची बनाने को कहा गया है।

