पानीपत में स्कार्पियों की टक्कर से छात्र घायल:गांव की गलियों से भागता CCTV में हुआ कैद, पता लगने पर बोला- जो करना है, कर लो

पानीपत में स्कार्पियों की टक्कर से छात्र घायल:गांव की गलियों से भागता CCTV में हुआ कैद, पता लगने पर बोला- जो करना है, कर लो

पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के गांव करहंस के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही काली स्कार्पियो क्लासिक गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर समालखा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये है पूरा मामला शिकायतकर्ता जगबीर निवासी गांव करहंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:53 बजे उनका 24 वर्षीय बेटा केशव अपनी मोटरसाइकिल से पानीपत से गांव करहंस लौट रहा था। जगबीर भी अपनी दूसरी मोटरसाइकिल से उसके पीछे-पीछे आ रहे थे। जैसे ही केशव गांव करहंस के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार काली स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केशव हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में भर्ती, पैर में मिला फ्रैक्चर दुर्घटना के बाद आरोपी चालक रुकने या घायल की मदद करने के बजाय गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल केशव को तत्काल सिविल अस्पताल समालखा पहुंचाया, जहां उसकी MLR काटी गई। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे अमृत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। समझौते के नाम पर बुलाया, फिर किया इंकार पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि उक्त स्कार्पियो गाड़ी का संबंध गांव के ही अनिल के पिल्लूखेड़ा निवासी भांजे अक्षय के किसी परिचित से है। बातचीत करने पर अनिल ने मामला आपसी सहमति से सुलझाने का आश्वासन दिया और 3 अक्टूबर को मिलने बुलाया। लेकिन जब पीड़ित परिवार पहुंचा, तो अनिल ने साफ कह दिया, समझौता नहीं करेंगे, तुम जो कर सकते हो कर लो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *