मंदिर और पेड़ों के पास शौचालय निर्माण का विरोध:सिटी स्टेशन पर मंदिर और 50 साल पुराने पेड़ हैं, विहिप ने दूसरी जगह निर्माण की मांग की

मंदिर और पेड़ों के पास शौचालय निर्माण का विरोध:सिटी स्टेशन पर मंदिर और 50 साल पुराने पेड़ हैं, विहिप ने दूसरी जगह निर्माण की मांग की

जौनपुर सिटी स्टेशन पर प्रस्तावित शौचालय निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने विरोध जताया है। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे जिलाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचे और डिप्टी एसएस प्रमोद कुमार प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ के नाम संबोधित था। विहिप का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिस जगह शौचालय बनाया जा रहा है, वहां हनुमान मंदिर के साथ करीब पांच दशक पुराने पीपल और नीम के पेड़ हैं। संगठन के मुताबिक मंदिर और ये पेड़ स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़े हैं। इसलिए निर्माण की जगह बदलने की मांग की गई है। पेड़ों को काटने और मंदिर को नुकसान का विरोध विहिप ने मांग की कि निर्माण के दौरान पीपल और नीम के पेड़ों को किसी भी स्थिति में न काटा जाए। साथ ही बजरंगबली मंदिर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। संगठन ने शौचालय निर्माण तत्काल रोकने की मांग की है। संगठन ने कहा कि शौचालय के लिए दूसरी जगह का चयन किया जाए। विहिप का कहना है कि स्टेशन के विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन इसके लिए स्थानीय आस्था और पर्यावरण से जुड़े स्थलों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
योजना और स्थल चयन की जांच की मांग विहिप ने विकास कार्य के लिए स्वीकृत योजना और स्थल चयन की तकनीकी व प्रशासनिक स्तर पर जांच कराने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से निर्धारित मानकों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पर्यावरण और जनभावनाओं का ध्यान रखने की अपील ज्ञापन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखने की मांग की गई। इस दौरान अरुण सिंह, विनय सिंह, संतोष सिंह, अरुण श्रीवास्तव, डॉ. राजीव त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुधीर सिंह और दीपक श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *