दुर्गावती नदी में डूबने से बच्चे की मौत:जितिया व्रत स्नान के समय गहरे पानी में जाने से गई जान

दुर्गावती नदी में डूबने से बच्चे की मौत:जितिया व्रत स्नान के समय गहरे पानी में जाने से गई जान

सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत के दौरान एक घटना हुई। दुर्गावती नदी में नहाने गए 10 वर्षीय शुभम कुमार की डूबने से मौत हो गई। शुभम रामपुर गांव निवासी नारद सिंह का सबसे छोटा बेटा था। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा शुभम परिवार के सदस्यों और करीब पांच अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। दूसरे बच्चों को बचा लिया गया, पर शुभम लापता हो गया। ग्रामीणों ने नदी में तलाश कर आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला। सोनहन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसे सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां डॉ. सीतेश कुमार ने मृत घोषित किया। शुभम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से रामपुर गांव में गम का माहौल है। सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत के दौरान एक घटना हुई। दुर्गावती नदी में नहाने गए 10 वर्षीय शुभम कुमार की डूबने से मौत हो गई। शुभम रामपुर गांव निवासी नारद सिंह का सबसे छोटा बेटा था। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा शुभम परिवार के सदस्यों और करीब पांच अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। दूसरे बच्चों को बचा लिया गया, पर शुभम लापता हो गया। ग्रामीणों ने नदी में तलाश कर आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला। सोनहन थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसे सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां डॉ. सीतेश कुमार ने मृत घोषित किया। शुभम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से रामपुर गांव में गम का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *