IND vs PAK: उम्मीद भी नहीं थी पाकिस्तान ऐसा करेगा! टीम इंडिया के खिलाफ मैच के बाद फैंस ने बताई हकीकत

IND vs PAK: उम्मीद भी नहीं थी पाकिस्तान ऐसा करेगा! टीम इंडिया के खिलाफ मैच के बाद फैंस ने बताई हकीकत

Fans Reaction on IND vs PAK Gold Medal Match: जापान के निशिन में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार को एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का गोल्ड मेडल मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन बना सकी और 19 रन से मुकाबला हार गई। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और टीम लक्ष्य से दूर रह गई। हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को इस तरह के प्रदर्शन की भी उम्मीद नहीं थी।

भारत ने भेजा था मजबूत स्क्वॉड

एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत ने अपनी मजबूत टीम भेजी थी, तो वहीं पाकिस्तान ने अपनी टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया था। बाबर आजम, सलमान आगा, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और उस्मान तारीक जैसे खिलाड़ी पाकिस्तान की एशियन गेम्स के लिए चुनी गई स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। कुल मिलाकर अगर इसे पाकिस्तान की B टीम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इसके बावजूद उसने भारतीय टीम को फाइनल में टक्कर दी और मैच को करीब तक ले गए। हसन नवाज को अगर किसी का साथ मिल जाता, तो शायद मैच का परिणाम भी बदल सकता था।

पाक के प्रदर्शन से फैंस हैरान

मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया, उसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी की तारीफ की और टीम इंडिया के ओवरऑल प्रदर्शन की भी सराहना की। हालांकि, पाकिस्तान के प्रदर्शन पर कई फैंस ने हैरानी जताई। उनका मानना था कि अगर बाबर आजम और सलमान आगा जैसे खिलाड़ी होते, तो टीम और बेहतर हो सकती थी।

गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के 61 और तिलक वर्मा की नाबाद 51 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 39 रन के स्कोर पर ही उसके 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, जिसमें कप्तान साहिबजादा फरहान का विकेट भी शामिल था। इसके बाद सैम अयूब और हसन नवाज के बीच हुई 87 रन की साझेदारी ने पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। लेकिन दूसरे छोर से हसन को साथ न मिल पाने की वजह से पाकिस्तान लक्ष्य से 19 रन दूर रह गया और गोल्ड मेडल गंवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *