MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

पुणे, तीन अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य कथित अनियमितताओं के खिलाफ पुणे में प्रदर्शन कर रहे महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अभ्यर्थियों से मुलाकात की। सपकाल ने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद महाराष्ट्र सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन पेपर लीक के बावजूद महाराष्ट्र सरकार व्यवस्था सुधारने के लिए तैयार नहीं है।

एमपीएससी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी पारिवारिक मित्र हैं। इन परीक्षाओं के जरिये खास लोगों का चयन करने का उद्देश्य है।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। इस बीच, पुणे पुलिस ने एमपीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर किसी भी अनधिकृत प्रदर्शन को तत्काल रोकने और मौके से हटने का निर्देश दिया।

इससे पहले दिन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा था – एमपीएससी में सुधार कीजिए, परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी बनाइए, इन बच्चों की सुनिए। कुछ नहीं हुआ।

इसीलिए आज वही छात्र पुणे में सत्याग्रह पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *