मेरठ के 28 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा:13,024 अभ्यर्थी पंजीकृत, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

मेरठ के 28 केंद्रों पर होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा:13,024 अभ्यर्थी पंजीकृत, बायोमेट्रिक जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा रविवार को मेरठ में 28 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 13,024 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। सुबह 8:45 बजे गंट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सह केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टाफ और मजिस्ट्रेट को सुबह छह से 6:30 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद 7:30 बजे रैंडमाइजेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों को कक्ष आवंटित किए गए। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेशपत्र के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से किसी एक मूल पहचान पत्र की छायाप्रति और दो फोटो लानी होंगी। केंद्र पर प्रवेश से पहले मूल पहचान पत्र की जांच, अटेंडेंस मॉनीटरिंग और आइरिस बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित परीक्षा केंद्रों पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ओर से तलाशी ली जाएगी। मेटल डिटेक्टर से भी जांच होगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी और परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री को केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न पुस्तिकाओं और ओएमआर जैसी गोपनीय सामग्री को सीसीटीवी की निगरानी में खोला जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को मांग पर श्रुतलेखक की सुविधा दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा के बाद ओएमआर की मूल प्रति सुरक्षित कराई जाएगी। अभ्यर्थी प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर की अभ्यर्थी प्रति अपने साथ ले जा सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *