आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की विशेष अदालत के जज प्रशांत कुमार ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार समेत 9 आरोपियों पर औपचारिक आरोप तय करने की सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने ईडी को प्रीडिसेसर कोर्ट के आदेश के आधार पर निर्देश प्राप्त करने को कहा है। इससे पहले 10 सितंबर को प्रीडिसेसर कोर्ट ने 9 पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश देकर मामला 3 अक्टूबर के लिए तय किया था। कोर्ट ने माना था कि आरोपियों पर मजबूत संदेह है और जांच किसी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित नहीं है। आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। दिल्ली की विशेष अदालत के जज प्रशांत कुमार ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार समेत 9 आरोपियों पर औपचारिक आरोप तय करने की सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने ईडी को प्रीडिसेसर कोर्ट के आदेश के आधार पर निर्देश प्राप्त करने को कहा है। इससे पहले 10 सितंबर को प्रीडिसेसर कोर्ट ने 9 पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश देकर मामला 3 अक्टूबर के लिए तय किया था। कोर्ट ने माना था कि आरोपियों पर मजबूत संदेह है और जांच किसी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित नहीं है।

