समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक पर शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की। बदमाश ग्राहक बनकर सुमन ज्वेलर्स में दाखिल हुआ और बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही लॉकेट दिखाने लगा, बदमाश जेवरात से भरा बॉक्स लेकर भागने लगा। दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा। दोनों बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गए। ग्राहक बनकर दुकान में घुसा था बदमाश दुकानदार रामनारायण ठाकुर ने बताया कि शाम के समय एक युवक ग्राहक के वेश में दुकान पर आया था। उसने बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार लॉकेट दिखा ही रहे थे कि युवक ने जेवरात का बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलने लगा। रामनारायण ठाकुर ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर दुकानदार पीछे हट गए। इसके बाद बदमाश बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। टिफिन में रखे थे सोने के जेवर दुकानदार के अनुसार, टिफिन में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस रखे हुए थे। बदमाश इन सभी जेवरात को लेकर भाग गए। दुकानदार के मुताबिक, लूटे गए सोने के जेवरों का वजन करीब 20 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस एरौत चौक और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद एरौत चौक के आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। समस्तीपुर के रोसड़ा-हथौड़ी कोठी पथ स्थित एरौत चौक पर शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की। बदमाश ग्राहक बनकर सुमन ज्वेलर्स में दाखिल हुआ और बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही लॉकेट दिखाने लगा, बदमाश जेवरात से भरा बॉक्स लेकर भागने लगा। दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह दुकान के बाहर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के पास पहुंचा। दोनों बाइक से रोसड़ा की ओर फरार हो गए। ग्राहक बनकर दुकान में घुसा था बदमाश दुकानदार रामनारायण ठाकुर ने बताया कि शाम के समय एक युवक ग्राहक के वेश में दुकान पर आया था। उसने बच्चे का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार लॉकेट दिखा ही रहे थे कि युवक ने जेवरात का बॉक्स उठाया और दुकान से बाहर निकलने लगा। रामनारायण ठाकुर ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। हथियार देखकर दुकानदार पीछे हट गए। इसके बाद बदमाश बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। टिफिन में रखे थे सोने के जेवर दुकानदार के अनुसार, टिफिन में सोने के झाला के दो जोड़े, हनुमानी के चार पीस, जिउतिया के चार पीस, मंगलसूत्र के तीन पीस और ढोलना के दो पीस रखे हुए थे। बदमाश इन सभी जेवरात को लेकर भाग गए। दुकानदार के मुताबिक, लूटे गए सोने के जेवरों का वजन करीब 20 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात के बाद दुकानदार ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस एरौत चौक और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद एरौत चौक के आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है।

