बेगूसराय- चोरी के बाइक से आए शूटरों ने की हत्या:वाशिंग सेंटर संचालक की पत्नी बोली- जमीन के मामले में धमकी मिली थी; हत्या में पुलिस, डॉक्टर सब शामिल

बेगूसराय- चोरी के बाइक से आए शूटरों ने की हत्या:वाशिंग सेंटर संचालक की पत्नी बोली- जमीन के मामले में धमकी मिली थी; हत्या में पुलिस, डॉक्टर सब शामिल

बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र बख्तर स्थान के पास की देर शाम 25 साल के गणेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को गणेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले गणेश की मां नीलम देवी जहां रह कर बेहोश हो रही थी तो वहीं पत्नी सरगम हर आने-जाने वालों से बस यही रट लगाए बैठी थे कि मेरे पति को लौटा दो। इस मामले में पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं तो ही डॉग स्क्वायड भी जांच के लिए पहुंची। लेकिन अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं। हालांकि अब तक के अनुसंधान इतना स्पष्ट हो चुका है कि गोली मारने वाले शूटर हायर किए गए थे और वे लोग बाहरी थे, जिन्हें आसपास की गलियों का अनुमान नहीं था। वारदात के बाद शूटर जिस गली से भागे, उसमें वे 500 मीटर दूर भी नहीं जा पाए। इस वजह से उन्होंने बाइक को गली में ही छोड़ दिया और पैदल ही भाग निकले। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए नजदीक से गणेश की छाती में एक, पेट में दो गोली मारी पुलिस ने जब बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो बाइक चोरी की निकली। जांच में ये भी सामने आया कि शूटरों ने काफी नजदीक से गणेश को तीन गोलियां मारी। एक गोली गणेश के छाती एवं दो गोली पेट के हिस्से में लगी। मौके पर से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया गया है। घटनास्थल से पुलिस को गणेश की चप्पल और टोपी मिली है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना स्थित फुलवरिया-तीन तारा अड्डा बरौनी के रहने वाले रामकुमार राम उर्फ रामजल्लू के बेटे गणेश कुमार के खिलाफ फुलवरिया थाना में उस पर लूट और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। अन्य थाना में भी उस पर दर्ज मामले को खंगाला जा रहा है। जिसके पास रहकर अपराध की शिक्षा ली, उसकी साली से की शादी गणेश कुछ साल पहले तक तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित बनहारा गांव के रहने वाले इनामी अपराधी शिवलोचन राय और लुस्की के साथ रहा करता था। इन दोनों से ही उसने अपराध की शिक्षा ली। गणेश अक्सर लुस्की के साथ उसके ससुराल मरांची जाया करता था। यहां लुस्की की साली से गणेश को प्यार हो गया और 4 साल पहले उसने लुस्की की साली को भगाकर लव मैरिज कर ली। गणेश के दो बच्चे रिसव (2 वर्ष) और लाडो (1 वर्ष) है। इसके बाद वो तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित विषहर स्थान के रहने वाले चंदन मुखिया के संपर्क में आया। लेकिन कुछ ही दिनों में उससे भी दूरी बना ली। NH-28 पर कार्बन फैक्ट्री चौक पर वाशिंग सेंटर चलाकर जीवन यापन करने लगा। आस-पास कोई वॉशिंग सेंटर नहीं था और ये सबसे घुल मिलकर रहता था तो वॉशिंग सेंटर अच्छे तरीके से चलने लगा। इसी दौरान गणेश, चंदन मुखिया के ही विपक्षी ग्रामीण के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि चंदन मुखिया के विपक्षियों की ओर से अक्सर गणेश को धमकी दी जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि गणेश के हत्या की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। राजनीति से जुड़ा एक युवक देर रात घटनास्थल से लेकर थाना तक के आसपास देखा जा रहा था। गणेश ने आधे घंटे में आने की बात कही, थोड़ी देर बाद हत्या की सूचना मिली मृतक गणेश की पत्नी सरगम कुमारी कहना है कि शुक्रवार की शाम में साथ में मिलकर नाश्ता करने के लिए उन्हें फोन किया, कब आओगे तो कहा था कि आधे घंटे में आ रहा हूं। थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सरगम ने बताया कि मेरे पति ने मुझे बताया था कि 10-15 दिन पहले लक्ष्मी साह ने उन्हें धमकी दी थी। सामने सामने कहा था कि जिस जमीन को खरीदा है, उसे छोड़ दो, नहीं तो गोली मारकर हत्या करा दूंगा। मुझे कुछ नहीं बस इंसाफ चाहिए। कुछ दिन पहले मेरे पति जिला पार्षद के यहां पूजा में गए थे तो चंदन मुखिया ने कहा था कि जिला पार्षद का साथ छोड़ दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इन्हीं लोगों ने मिलकर मेरी पति की हत्या कराई है। मुझे कुछ नहीं मेरा पति मुझे चाहिए। पुलिस जब मेरे पति को उठाकर डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर भी बदमाशों से मिला हुआ था। अगर तुरंत गोली निकाल देता तो मेरे पति बच जाते, पूरी साजिश की गई है। गणेश के पिता बोले- बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई मृतक के पिता रामकुमार राम ने बताया कि हम शुक्रवार को धमहारा घाट के समीप स्थित कात्यायनी स्थान गए हुए थे। गणेश घर में ही था, करीब 4 बजे वो अपने दुकान वॉशिंग सेंटर पर गया था। वहां से 6 बजे शाम में वापस घर आ रहा था। दुकान से करीब 200 मीटर आगे बढ़ते ही बख्तर स्थान के समीप एक लड़का ने उसे बात करने के लिए रोका। तभी एक बाइक से दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाइफ लाइन ले गई। रास्ते में मेरा बेटा पुलिस कर्मियों को कह रहा था कि जल्दी से अस्पताल ले चलिए, हमारी जान बचा दीजिए। उसने घटना में शामिल बदमाशों के नाम भी बताएं। हालांकि पुलिस ने मेरे सामने इसका कोई खुलासा नहीं किया है। स्थानीय स्तर पर दो राजनीति करने वालों की आपसी प्रतिद्वंदिता थी। जिसमें एक के साथ गणेश रहता था तो दूसरे ने धमकी दिया था कि उसके पास नहीं रहो। अगर उसके साथ रहेगो तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमने धमकी देने वाले के पास शिकायत भी किया था तो उसने कहा कि नहीं ऐसा कोई बात नहीं होगा। ‘सितंबर में धमकी मिली थी, अब हत्या हो गई’ सितंबर महीने में धमकी दिया था और अब उसकी हत्या कर दी। जमीन का भी एक लफड़ा था, लेकिन वह मामला कोर्ट में था। मेरे बेटा-बेटी दोनों ने मिलकर एक जमीन रजिस्ट्री कराया था। लेकिन जो आदमी वह जमीन रखे हुए था, वह कब्जा करना चाहता था, यह मामला कोर्ट में चला गया। मेरी बेटी की बीमारी को लेकर 14 सितंबर को एक डॉक्टर से भी झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर मेरी पत्नी ने डॉक्टर के खिलाफ थाना में आवेदन दिया था। डॉक्टर ने समझौता करने की बात कही थी। लेकिन मेरा बेटा गणेश उसके लिए तैयार नहीं हुआ। धमकी देने वाला राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है जो तेघड़ा प्रखंड का ही रहने वाला है। इस घटना में सबका साथ है तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि कार्बन फैक्ट्री के पीछे अपने दुकान से घर जा रहे गणेश कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। दो खोखा भी बरामद किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही है। मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पत्नी ने कुछ विवाद की बातें कही है। अनुसंधान में स्पष्ट हुआ की शूटर को हायर कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र बख्तर स्थान के पास की देर शाम 25 साल के गणेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार को गणेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले गणेश की मां नीलम देवी जहां रह कर बेहोश हो रही थी तो वहीं पत्नी सरगम हर आने-जाने वालों से बस यही रट लगाए बैठी थे कि मेरे पति को लौटा दो। इस मामले में पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज कर डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं तो ही डॉग स्क्वायड भी जांच के लिए पहुंची। लेकिन अभी तक अपराधी पकड़ से बाहर हैं। हालांकि अब तक के अनुसंधान इतना स्पष्ट हो चुका है कि गोली मारने वाले शूटर हायर किए गए थे और वे लोग बाहरी थे, जिन्हें आसपास की गलियों का अनुमान नहीं था। वारदात के बाद शूटर जिस गली से भागे, उसमें वे 500 मीटर दूर भी नहीं जा पाए। इस वजह से उन्होंने बाइक को गली में ही छोड़ दिया और पैदल ही भाग निकले। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए नजदीक से गणेश की छाती में एक, पेट में दो गोली मारी पुलिस ने जब बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो बाइक चोरी की निकली। जांच में ये भी सामने आया कि शूटरों ने काफी नजदीक से गणेश को तीन गोलियां मारी। एक गोली गणेश के छाती एवं दो गोली पेट के हिस्से में लगी। मौके पर से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया गया है। घटनास्थल से पुलिस को गणेश की चप्पल और टोपी मिली है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना स्थित फुलवरिया-तीन तारा अड्डा बरौनी के रहने वाले रामकुमार राम उर्फ रामजल्लू के बेटे गणेश कुमार के खिलाफ फुलवरिया थाना में उस पर लूट और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। अन्य थाना में भी उस पर दर्ज मामले को खंगाला जा रहा है। जिसके पास रहकर अपराध की शिक्षा ली, उसकी साली से की शादी गणेश कुछ साल पहले तक तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित बनहारा गांव के रहने वाले इनामी अपराधी शिवलोचन राय और लुस्की के साथ रहा करता था। इन दोनों से ही उसने अपराध की शिक्षा ली। गणेश अक्सर लुस्की के साथ उसके ससुराल मरांची जाया करता था। यहां लुस्की की साली से गणेश को प्यार हो गया और 4 साल पहले उसने लुस्की की साली को भगाकर लव मैरिज कर ली। गणेश के दो बच्चे रिसव (2 वर्ष) और लाडो (1 वर्ष) है। इसके बाद वो तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित विषहर स्थान के रहने वाले चंदन मुखिया के संपर्क में आया। लेकिन कुछ ही दिनों में उससे भी दूरी बना ली। NH-28 पर कार्बन फैक्ट्री चौक पर वाशिंग सेंटर चलाकर जीवन यापन करने लगा। आस-पास कोई वॉशिंग सेंटर नहीं था और ये सबसे घुल मिलकर रहता था तो वॉशिंग सेंटर अच्छे तरीके से चलने लगा। इसी दौरान गणेश, चंदन मुखिया के ही विपक्षी ग्रामीण के संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि चंदन मुखिया के विपक्षियों की ओर से अक्सर गणेश को धमकी दी जा रही थी। सूत्र बताते हैं कि गणेश के हत्या की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। राजनीति से जुड़ा एक युवक देर रात घटनास्थल से लेकर थाना तक के आसपास देखा जा रहा था। गणेश ने आधे घंटे में आने की बात कही, थोड़ी देर बाद हत्या की सूचना मिली मृतक गणेश की पत्नी सरगम कुमारी कहना है कि शुक्रवार की शाम में साथ में मिलकर नाश्ता करने के लिए उन्हें फोन किया, कब आओगे तो कहा था कि आधे घंटे में आ रहा हूं। थोड़ी देर बाद ही सूचना मिली कि गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सरगम ने बताया कि मेरे पति ने मुझे बताया था कि 10-15 दिन पहले लक्ष्मी साह ने उन्हें धमकी दी थी। सामने सामने कहा था कि जिस जमीन को खरीदा है, उसे छोड़ दो, नहीं तो गोली मारकर हत्या करा दूंगा। मुझे कुछ नहीं बस इंसाफ चाहिए। कुछ दिन पहले मेरे पति जिला पार्षद के यहां पूजा में गए थे तो चंदन मुखिया ने कहा था कि जिला पार्षद का साथ छोड़ दो, नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इन्हीं लोगों ने मिलकर मेरी पति की हत्या कराई है। मुझे कुछ नहीं मेरा पति मुझे चाहिए। पुलिस जब मेरे पति को उठाकर डॉक्टर के पास ले गई तो डॉक्टर भी बदमाशों से मिला हुआ था। अगर तुरंत गोली निकाल देता तो मेरे पति बच जाते, पूरी साजिश की गई है। गणेश के पिता बोले- बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई मृतक के पिता रामकुमार राम ने बताया कि हम शुक्रवार को धमहारा घाट के समीप स्थित कात्यायनी स्थान गए हुए थे। गणेश घर में ही था, करीब 4 बजे वो अपने दुकान वॉशिंग सेंटर पर गया था। वहां से 6 बजे शाम में वापस घर आ रहा था। दुकान से करीब 200 मीटर आगे बढ़ते ही बख्तर स्थान के समीप एक लड़का ने उसे बात करने के लिए रोका। तभी एक बाइक से दो बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाइफ लाइन ले गई। रास्ते में मेरा बेटा पुलिस कर्मियों को कह रहा था कि जल्दी से अस्पताल ले चलिए, हमारी जान बचा दीजिए। उसने घटना में शामिल बदमाशों के नाम भी बताएं। हालांकि पुलिस ने मेरे सामने इसका कोई खुलासा नहीं किया है। स्थानीय स्तर पर दो राजनीति करने वालों की आपसी प्रतिद्वंदिता थी। जिसमें एक के साथ गणेश रहता था तो दूसरे ने धमकी दिया था कि उसके पास नहीं रहो। अगर उसके साथ रहेगो तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमने धमकी देने वाले के पास शिकायत भी किया था तो उसने कहा कि नहीं ऐसा कोई बात नहीं होगा। ‘सितंबर में धमकी मिली थी, अब हत्या हो गई’ सितंबर महीने में धमकी दिया था और अब उसकी हत्या कर दी। जमीन का भी एक लफड़ा था, लेकिन वह मामला कोर्ट में था। मेरे बेटा-बेटी दोनों ने मिलकर एक जमीन रजिस्ट्री कराया था। लेकिन जो आदमी वह जमीन रखे हुए था, वह कब्जा करना चाहता था, यह मामला कोर्ट में चला गया। मेरी बेटी की बीमारी को लेकर 14 सितंबर को एक डॉक्टर से भी झगड़ा हुआ था, जिसको लेकर मेरी पत्नी ने डॉक्टर के खिलाफ थाना में आवेदन दिया था। डॉक्टर ने समझौता करने की बात कही थी। लेकिन मेरा बेटा गणेश उसके लिए तैयार नहीं हुआ। धमकी देने वाला राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है जो तेघड़ा प्रखंड का ही रहने वाला है। इस घटना में सबका साथ है तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि कार्बन फैक्ट्री के पीछे अपने दुकान से घर जा रहे गणेश कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। दो खोखा भी बरामद किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही है। मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पत्नी ने कुछ विवाद की बातें कही है। अनुसंधान में स्पष्ट हुआ की शूटर को हायर कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *