Iran Nuclear Program: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब समुद्री रास्ते और परमाणु कार्यक्रम, दोनों मोर्चों पर गहराता दिख रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर वॉशिंगटन का रुख नहीं बदला है। उनके बयान से संकेत मिला कि अगर तेहरान इस अहम समुद्री मार्ग को लेकर अमेरिकी शर्तों के खिलाफ जाता है, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास आगे की कार्रवाई के कई विकल्प खुले हैं। इससे ऊर्जा बाजारों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी नजरें टिक गई हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी को लेकर कड़ा रुख दोहराया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी स्थिति पूरी तरह अडिग है। हेगसेथ के मुताबिक, इस समय अमेरिका का नियंत्रण प्रभावी है और ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से सामान की आवाजाही कराने में सफल नहीं हुआ है।
यह खबर अभी अपडेट हो रही है

