ईरान पर जल्द फैसला लेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- आसान रास्ते से या मुश्किल रास्ते से, निपटारा होकर रहेगा

ईरान पर जल्द फैसला लेगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप बोले- आसान रास्ते से या मुश्किल रास्ते से, निपटारा होकर रहेगा

Donald Trump on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि वह ईरान के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि नतीजा या तो आसान तरीके से निकलेगा या मुश्किल तरीके से। उन्होंने दावा किया कि ईरान सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है और उसके पास बहुत कम विकल्प बचे हैं।

ईरान की हालत अच्छी नहीं – ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप से जब ईरान को लेकर उनकी आगे की रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने अगले कदमों की जानकारी देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यदि वह योजना बता देंगे तो यह बड़ी खबर बन जाएगी। ट्रंप ने कहा कि स्थिति अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और ईरान की हालत अच्छी नहीं है। ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के लिए कोई समय-सीमा या प्रशासनिक उपायों से संबंधित जानकारी का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि व्हाइट हाउस निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।

ट्रंप ने किया ईरान की बर्बादी का दावा

इससे पहले, टेक्सस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि ईरान से जुड़ा यह संघर्ष जल्द ही किसी न किसी तरह खत्म होने वाला है। वहां 301 प्रतिशत की भारी महंगाई है। उनके पास कोई पैसा नहीं बचा है और उनकी मुद्रा का मूल्य पूरी तरह खत्म हो चुका है। उनकी सेना हार चुकी है, उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है और उनकी वायु सेना पूरी तरह नष्ट हो गई है। उनके पास जो कुछ भी था, वह सब बर्बाद हो चुका है।

कच्चे तेल की कीमतों को लेकर ट्रंप का दावा

ट्रंप ने यह भी अनुमान लगाया कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि टकराव जल्द ही किसी न किसी तरह खत्म हो जाएगा और इसके खत्म होते ही अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *