अधिकतम पारा 40 डिग्री पहुंचा, 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा

अधिकतम पारा 40 डिग्री पहुंचा, 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। अक्टूबर में भी तपिश का प्रभाव जारी है। मौसम शुष्क रहने और दिन भर धूप की तेजी से लोग परेशान रहे। इधर, दिन में तेज गर्मी और रात को हल्की ठंडक के कारण लोगों को स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। बीते कुछ दिनों से धूप में तेजी के साथ अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रहा था। इधर, दिन व रात के तापमान में अंतर ज्यादा होने के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ने की आशंका है। दिन में गर्मी व रात में गुलाबी ठंडक से लोग बीमार हो सकते हैं। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि चूरू सहित आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है। रविवार को मौसम साफ रहेगा और धूप में कुछ तेजी रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *