सहारनपुर में रासलीला में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु:जीआईसी सभागार वृंदावन जैसा दिखा, राधे-कृष्ण के जयघोष हुआ

सहारनपुर में रासलीला में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु:जीआईसी सभागार वृंदावन जैसा दिखा, राधे-कृष्ण के जयघोष हुआ

सहारनपुर में मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार शाम 7 बजे जीआईसी सभागार में रासलीला का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों पर झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार की माताश्री एवं पूर्व सभासद संतोष सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुधीर पंवार की माताश्री श्रीमती शारदा पंवार ने राधा-कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और रिबन काटकर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मनमोहक मंचन भी किया राधादास वसंत और अंकुश बाटला की जोड़ी ने श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। छोटे बच्चों ने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक मंचन भी किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम सहसंयोजक संजय फुटेला ने मेला गुघाल की सांस्कृतिक विरासत और इसके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। राधा-कृष्ण की झांकी के दौरान महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सभापति मुकेश गक्खड़, व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़, मेला संयोजक संजय सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, सीनियर वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा और महिला नेत्री सरोज शर्मा ने पुष्पवर्षा की। सभागार जयकारों से गूंज उठा राधा-कृष्ण की झांकी पर पुष्पवर्षा होते ही पूरा सभागार जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष लगाए। माहौल ऐसा बन गया कि जीआईसी सभागार वृंदावन जैसा नजर आने लगा। कार्यक्रम संयोजक सुधीर पंवार और सहसंयोजक संजय फुटेला ने महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, एससीएसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, मुख्य अतिथि पूनम अरोड़ा, मेला संयोजक संजय सैनी, व्यापारी नेता शीतल टंडन, उद्यमी रविंद्र मिगलानी, नवीन मिड्ढा, पं. अरुण, यशपाल त्रेहन और दल नेता राजेंद्र कोहली समेत अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संचालन रवि जुनेजा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रोहिला, प्रवेश धवन, अल्पना तलवार, रीटा सिंह समेत कई पार्षद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *