बागपत में एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ सुकन्या शर्मा और एसडीएम दिग्विजय सिंह ने रात करीब 9:30 बजे शहर की सुरक्षा जांची। उन्होंने मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। अधिकारियों ने महिला थाना, चमरावल रोड, वंदना चौक और पक्का घाट तक गश्त की। इस दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया गया। आम लोगों से बातचीत कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने, प्रभावी पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। व्यापारियों से अतिक्रमण न करने और बाजारों में कैमरे लगवाने पर भी चर्चा हुई।
बिना वजह घूमने वालों से पूछताछ कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एडिशनल एसपी ने असामाजिक तत्वों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही न बरतने के निर्देश मिले। बागपत में सुरक्षा और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। जिले में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

