केएल राहुल ने ODI में 129* रन की पारी खेल रचा इतिहास, युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्‍लब में धमाकेदार एंट्री

केएल राहुल ने ODI में 129* रन की पारी खेल रचा इतिहास, युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्‍लब में धमाकेदार एंट्री

India vs West Indies 3rd ODI: भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ न्‍यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा है। इस मुकाबले में एक समय 40 ओवर में भारत का स्‍कोर 246/5 था। इसके बाद केएल राहुल ने अपने गेयर बदले और अंतिम की 60 गेंदों पर 105 रन टीम के खाते में जोड़े। केएल राहुल ने काफी तेजी से खेलते हुए 87 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 129 रन की विस्‍फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्‍लब में शामिल हो गए हैं।

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़े वनडे स्कोर

रैंक खिलाड़ी रन विपक्षी मैदान साल
1 युवराज सिंह 139 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2004
2 एमएस धोनी 134 इंग्लैंड कटक 2017
3 केएल राहुल 129* वेस्टइंडीज न्यू चंडीगढ़ 2026
4 एमएस धोनी 124 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2009

भारत की बेहद खराब शुरुआत, केएल ने अकेले टीम को संभाला

दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में ही शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के विकेट गंवा दिए थे। ये दो लगातार झटके भारत को जायडेन सील्स ने दिए। इसके बाद रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए अपने शतक से चूक गए। इसके बाद केएल राहुल ने गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन जुटाए। गायकवाड़ 69 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। फिर राहुल ने एक छोर से शानदार बल्‍लेबाजी की। वह 87 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

एक द्विपक्षीय सीरीज में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

रैंक टीम विपक्षी जगह साल मैच छक्के
1 ऑस्ट्रेलिया भारत भारत 2013 6 66
1 वेस्टइंडीज इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2019 5 66
3 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 2023 5 55
4 इंग्लैंड पाकिस्तान इंग्लैंड 2019 5 45
4 भारत वेस्टइंडीज भारत 2026 3 45

वनडे में सबसे ज्यादा 350+ टीम टोटल

रैंक टीम 350+ स्कोर
1 भारत 45
2 दक्षिण अफ्रीका 36
3 ऑस्ट्रेलिया 31
4 इंग्लैंड 29
5 न्यूजीलैंड 18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *