साइबर उत्पीड़न मामले में 2 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं:शिक्षिका ने X पर वीडियो पोस्ट कर सीएम और महिला आयोग से लगाई गुहार

साइबर उत्पीड़न मामले में 2 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं:शिक्षिका ने X पर वीडियो पोस्ट कर सीएम और महिला आयोग से लगाई गुहार

शामली में कांधला ब्लॉक के मखमूलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 की शिक्षिका पूनम तोमर ने साइबर उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। 2 अक्टूबर को सुबह 10:45 बजे उन्होंने X पर वीडियो और पोस्ट साझा की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। मामला गोवा में हुए भारत स्काउट एवं गाइड के कार्यक्रम के दौरान बनाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो से जुड़ा है। शिक्षकों के वाट्सऐप ग्रुप में वीडियो साझा करने का आरोप पूनम तोमर के अनुसार साल 2025 में शामली के प्राथमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं का समूह भारत स्काउट एवं एडवेंचर दल के साथ शैक्षिक भ्रमण पर गोवा गया था। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं के नृत्य का वीडियो बनाया गया। शिक्षिका का आरोप है कि करीब दो महीने पहले यह वीडियो शिक्षकों के जिला स्तरीय वाट्सऐप ग्रुप में साझा किया गया। इसके बाद ग्रुप में शामिल कुछ सदस्यों ने शिक्षिकाओं को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं। 29 जुलाई को शिकायत, एफआईआर नहीं होने का दावा पूनम तोमर का कहना है कि उन्होंने 29 जुलाई को शिक्षा विभाग और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी थी। उनके मुताबिक पुलिस को वीडियो, चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी दिए गए। इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के बजाय उन्हें पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। कई घंटे बैठना भी पड़ा। शिक्षिका का दावा है कि साइबर पुलिस की ओर से उनसे पूछा गया कि वीडियो में गलत क्या है। उनसे धाराएं लिखवाकर लाने को भी कहा गया। सोशल मीडिया पोस्ट में अप्रिय घटना की आशंका जताई शिक्षिका ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है। उन्होंने इसे नारी सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए मुख्यमंत्री और महिला आयोग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी बोले- दो स्तरों पर जांच चल रही एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति को सौंपी गई है। यह समिति कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच के लिए गठित है। एसपी के अनुसार शिक्षकों के एक अन्य समूह की ओर से गोवा कैंप में शिक्षकों के आचरण और संबंधित मामले को लेकर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), सहारनपुर मंडल के समक्ष भी शिकायत दी गई है। दोनों स्तरों पर जांच चल रही है। गोवा कैंप के चयन पर भी उठे सवाल मामले में सिलावर निवासी प्रदीप कुमार ने मंडलायुक्त सहारनपुर को शिकायत दी थी। इसमें गोवा कैंप के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सभी पात्र और प्रशिक्षित शिक्षकों को समान अवसर नहीं दिया गया। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले शिक्षकों के आचरण और कैंप के नियमों की जांच की मांग भी की गई है। विभाग बोला- ग्रुप में साझा हुआ था कार्यक्रम का वीडियो शिक्षा विभाग के सोशल मीडिया सेल के अनुसार गोवा में शिक्षकों का समूह भारत स्काउट एवं एडवेंचर दल के साथ गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो शिक्षकों के जिला स्तरीय वाट्सऐप ग्रुप में साझा किया गया था। विभाग के मुताबिक इसी वीडियो पर एक सदस्य की टिप्पणी को लेकर शिक्षिका ने शिकायत की थी। फिलहाल शिक्षिका की शिकायत की आंतरिक शिकायत समिति जांच कर रही है। दूसरी शिकायत की मंडलीय स्तर पर जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वीडियो और टिप्पणियों को लेकर लगाए गए आरोपों में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *