सीकर के नए एसपी होंगे संजीव नैन:खाटूश्यामजी डिप्टी और 2 थानेदार भी बदले, सहायक कलेक्टर कपिल उपाध्याय को राजसमंद भेजा

सीकर के नए एसपी होंगे संजीव नैन:खाटूश्यामजी डिप्टी और 2 थानेदार भी बदले, सहायक कलेक्टर कपिल उपाध्याय को राजसमंद भेजा

पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले सीकर में कई ट्रांसफर हुए हैं। सीकर में एसपी का तबादला कर दिया गया है। सीकर के नए एसपी संजीव नैन होंगे। वहीं सीकर के एसपी प्रवीण नायक का ट्रांसफर जयपुर कर दिया गया है। इसके अलावा सीकर में खाटूश्यामजी डिप्टी और सीकर के सहायक कलेक्टर कपिल कुमार का भी ट्रांसफर हुआ है। IPS संजीव नैन को पुलिस उपायुक्त क्राइम पुलिस कमिश्नरेट जयपुर से सीकर एसपी के पद पर लगाया गया है। वहीं प्रवीण नायक का सीकर से पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक,पुलिस कमिश्नरेट के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। खाटूश्यामजी DYSP राजेश जांगिड़ का ट्रांसफर जीआरपी बीकानेर में कर दिया गया है। उनकी जगह श्रेष्ठ दीक्षित को लगाया गया है। इंद्रराज मरोड़िया का तबादला खाटूश्यामजी से पुलिस लाइन सीकर कर दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर पवन कुमार को लगाया गया है। खंडेला थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा का ट्रांसफर पुलिस लाइन में कर दिया गया है। उनकी जगह खंडेला में इंस्पेक्टर जगन्नाथ को लगाया गया है। सीकर के सहायक कलेक्टर कपिल कुमार उपाध्याय का ट्रांसफर उप निदेशक,महिला एवं बाल विकास विभाग राजसमंद के पद पर कर दिया गया है। अब सीकर सहायक कलेक्टर का पद खाली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *