अररिया शराब लूटकांड में 4 पकड़े गए:8 नामजद समेत 50 पर FIR, एक्सीडेंट के बाद शराब से भरे ट्रक से बोतलें लूटीं

अररिया शराब लूटकांड में 4 पकड़े गए:8 नामजद समेत 50 पर FIR, एक्सीडेंट के बाद शराब से भरे ट्रक से बोतलें लूटीं

अररिया में शुक्रवार को शराब लूटकांड मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 नामजद समेत करीब 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना शुक्रवार की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है। अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शराब ले जाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ट्रक मालिक और शराब तस्करी में शामिल लोगों की भी पहचान कर रही है। क्या है पूरा मामला.. अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शराब से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा खरहट टोल प्लाजा के पास हुआ। ट्रक में सीमेंट की आड़ में विदेशी शराब की पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं। टक्कर के बाद शराब की बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। कई लोग ट्रक के ऊपर चढ़कर शराब निकालते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बची हुई शराब को जब्त कर लिया। वीडियो के आधार पर चार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने खरहट पंचायत के रोहित कुमार, सुबोध विश्वास और नंदकार के रूपेश विश्वास व गौरव विश्वास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 8 नामजद, 40-50 अज्ञात पर केस थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बाकी आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है। अररिया में शुक्रवार को शराब लूटकांड मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 नामजद समेत करीब 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। घटना शुक्रवार की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की है। अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शराब ले जाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ट्रक मालिक और शराब तस्करी में शामिल लोगों की भी पहचान कर रही है। क्या है पूरा मामला.. अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शराब से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा खरहट टोल प्लाजा के पास हुआ। ट्रक में सीमेंट की आड़ में विदेशी शराब की पेटियां छिपाकर ले जाई जा रही थीं। टक्कर के बाद शराब की बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए। इसके बाद मौके पर जुटे लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। कई लोग ट्रक के ऊपर चढ़कर शराब निकालते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बची हुई शराब को जब्त कर लिया। वीडियो के आधार पर चार लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने खरहट पंचायत के रोहित कुमार, सुबोध विश्वास और नंदकार के रूपेश विश्वास व गौरव विश्वास को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई है। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 8 नामजद, 40-50 अज्ञात पर केस थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बाकी आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *