बेंगलुरु में घायल मजदूर बिहार लौटते समय रास्ते में मौत:आर्थिक तंगी के कारण परिजन गांव ला रहे थे, मधुबनी में पोस्टमार्टम कराया गया

बेंगलुरु में घायल मजदूर बिहार लौटते समय रास्ते में मौत:आर्थिक तंगी के कारण परिजन गांव ला रहे थे, मधुबनी में पोस्टमार्टम कराया गया

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी करीब 22 वर्षीय मजदूर प्रदीप महतो की बेंगलुरु में सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए गांव लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान दतुआर निवासी स्व. मनक महतो के पुत्र प्रदीप महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई प्रमोद महतो ने शनिवार शाम करीब छह बजे सदर अस्पताल मधुबनी में बताया कि प्रदीप महतो और वह दोनों बेंगलुरु में मजदूरी का काम करते थे। 28 सितंबर 2026 को प्रदीप बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे बेंगलुरु के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। प्रमोद महतो के अनुसार, इलाज के दौरान करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और इलाज के लिए पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण परिजनों ने प्रदीप को गांव लाकर आगे का इलाज कराने का निर्णय लिया। इसके बाद 2 अक्टूबर की अहले सुबह प्रमोद महतो एवं अन्य परिजन घायल प्रदीप को लेकर बेंगलुरु से दतुआर गांव के लिए रवाना हुए। बिहार में प्रवेश के बाद रास्ते में हुई युवक की मौत परिजनों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिहार में प्रवेश करने के बाद रास्ते में ही प्रदीप की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर सीधे सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचे। शनिवार शाम करीब पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि घटना की सूचना मिली है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना खजौली थाना को भी दी जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी करीब 22 वर्षीय मजदूर प्रदीप महतो की बेंगलुरु में सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के लिए गांव लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान दतुआर निवासी स्व. मनक महतो के पुत्र प्रदीप महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। मृतक के भाई प्रमोद महतो ने शनिवार शाम करीब छह बजे सदर अस्पताल मधुबनी में बताया कि प्रदीप महतो और वह दोनों बेंगलुरु में मजदूरी का काम करते थे। 28 सितंबर 2026 को प्रदीप बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ था युवक इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे बेंगलुरु के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। प्रमोद महतो के अनुसार, इलाज के दौरान करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च हो गए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और इलाज के लिए पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण परिजनों ने प्रदीप को गांव लाकर आगे का इलाज कराने का निर्णय लिया। इसके बाद 2 अक्टूबर की अहले सुबह प्रमोद महतो एवं अन्य परिजन घायल प्रदीप को लेकर बेंगलुरु से दतुआर गांव के लिए रवाना हुए। बिहार में प्रवेश के बाद रास्ते में हुई युवक की मौत परिजनों के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिहार में प्रवेश करने के बाद रास्ते में ही प्रदीप की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर सीधे सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचे। शनिवार शाम करीब पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने शनिवार शाम करीब छह बजे बताया कि घटना की सूचना मिली है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना खजौली थाना को भी दी जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *