अररिया में पुलिस गश्ती की बढ़ाई गई निगरानी:दिवा-बाइक गश्ती और पुलिस दीदी टीम का निरीक्षण; संवेदनशील इलाकों पर खास नजर

अररिया में पुलिस गश्ती की बढ़ाई गई निगरानी:दिवा-बाइक गश्ती और पुलिस दीदी टीम का निरीक्षण; संवेदनशील इलाकों पर खास नजर

अररिया जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस ने गश्ती व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती, बाइक गश्ती और पुलिस दीदी टीम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गश्ती दल की सक्रियता, पुलिस की मौजूदगी और ड्यूटी में सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने तय क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संवेदनशील जगहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों ने कहा कि गश्ती का मकसद सिर्फ अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी के जरिए अपराध रोकना भी है। बाइक गश्ती दल को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और नागरिकों से संवाद करेगी पुलिस दीदी टीम पुलिस दीदी टीम को महिलाओं और नागरिकों से लगातार बातचीत करने, उनकी समस्याएं सुनने और संबंधित अधिकारी तक उनकी शिकायत पहुंचाने को कहा गया। अधिकारियों ने गश्ती ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। अररिया जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए पुलिस ने गश्ती व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय अधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती, बाइक गश्ती और पुलिस दीदी टीम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गश्ती दल की सक्रियता, पुलिस की मौजूदगी और ड्यूटी में सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने तय क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संवेदनशील जगहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों ने कहा कि गश्ती का मकसद सिर्फ अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पुलिस की मौजूदगी के जरिए अपराध रोकना भी है। बाइक गश्ती दल को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और नागरिकों से संवाद करेगी पुलिस दीदी टीम पुलिस दीदी टीम को महिलाओं और नागरिकों से लगातार बातचीत करने, उनकी समस्याएं सुनने और संबंधित अधिकारी तक उनकी शिकायत पहुंचाने को कहा गया। अधिकारियों ने गश्ती ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *