खगड़िया में युवक पानी भरे गड्ढे में डूबा, मौत:घास लेकर घर लौटते समय गई जान, मिटटी निकालने किया था गड्ढा

खगड़िया में युवक पानी भरे गड्ढे में डूबा, मौत:घास लेकर घर लौटते समय गई जान, मिटटी निकालने किया था गड्ढा

खगड़िया। सदर प्रखंड की कासिमपुर पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कासिमपुर निवासी दुलारचंद कुमार के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि आयुष कुमार शनिवार को घास लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका अचानक पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। हादसा होते देख आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश हालांकि, काफी प्रयास के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद शनिवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल विधायक की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इधर, महज 16 वर्ष की उम्र में आयुष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद कासिमपुर पंचायत में भी मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों से नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए कहा है। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आयुष की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। इस हादसे से कासिमपुर पंचायत में भी दुख का माहौल है। खगड़िया। सदर प्रखंड की कासिमपुर पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कासिमपुर निवासी दुलारचंद कुमार के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि आयुष कुमार शनिवार को घास लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका अचानक पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। हादसा होते देख आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश हालांकि, काफी प्रयास के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद शनिवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल विधायक की ओर से मृतक के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इधर, महज 16 वर्ष की उम्र में आयुष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद कासिमपुर पंचायत में भी मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों से नियमानुसार सरकारी सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए कहा है। विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आयुष की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। इस हादसे से कासिमपुर पंचायत में भी दुख का माहौल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *