मधेपुरा में महिला का शव बोरे में जलकुंभी में मिला:पति समेत ससुरालवाले फरार; मां ने मारपीट के बाद हत्या का लगाया आरोप

मधेपुरा में महिला का शव बोरे में जलकुंभी में मिला:पति समेत ससुरालवाले फरार; मां ने मारपीट के बाद हत्या का लगाया आरोप

मधेपुरा में शनिवार शाम एक महिला का शव जलकुंभी में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर श्रीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सरहदगति वार्ड 4 की है। मृतका की पहचान अंदीपट्टी वार्ड-10 निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि परिजनों के आवदेन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 16 साल पहले हुई थी पूनम की शादी
पूनम देवी की शादी करीब 16 साल पहले सरहदगति निवासी अनिल राम से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, पूनम अपने परिवार के साथ सरहदगति में रहती थी। घटना के बाद पूनम का पति अनिल राम और उसके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पापा मम्मी को लेकर आधी रात बाहर निकले थे
बड़ी बेटी चांदनी (12) ने बताया कि हम लोग रात में सोए हुए थे। तभी पापा मम्मी को लेकर बाहर निकल गए थे। हम लोगों को इसका पता नहीं चला। रात में ही पापा जब वापस लौटे तो मैंने मम्मी के बारे में पूछा तो पापा ने बताया कि कुछ देर में मम्मी आ जाएगी। तुम लोग सो जाओ। सुबह जब जगे तो पापा मम्मी दोनों घर में नहीं थे। इसके बाद मैंने अपनी नानी को यह बात बताई। 2 अक्टूबर को शाम में नानी मेरे गांव आई और श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन देने के बाद पुलिस खोजबीन कर रही थी। शनिवार की शाम घर से करीब 500 मीटर दूर गधा में जुट के बोरा में बंद महिला का शव बरामद हुआ। आरोपी पति 1 अक्टूबर की रात से ही घर से फरार है। महिला को एक बेटी दो बेटे हैं। चांदनी (12) आशीष (10) और अंकित (6) साल का है। मां ने दामाद और उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलने के बाद अंदीपट्टी वार्ड-10 निवासी पूनम की मां सुरती देवी श्रीनगर थाना पहुंचीं। उन्होंने अपने दामाद अनिल राम समेत उसके परिजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। सुरती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पूनम की शादी करीब 16 साल पहले अनिल राम से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल राम अक्सर पूनम के साथ मारपीट करता था। सुरती देवी ने आवेदन में आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात अनिल राम, घुटर राम, नीतू देवी और नित्यानंद राम समेत अन्य लोगों ने पूनम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए। पांच घंटे की तलाश के बाद जलकुंभी में मिला शव आवेदन मिलने के बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूनम की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे तक खोजबीन के बाद शाम करीब 5 बजे उसके घर से पश्चिम की ओर पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच बोरे में बंद शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची FSL की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मधेपुरा में शनिवार शाम एक महिला का शव जलकुंभी में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर श्रीनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सरहदगति वार्ड 4 की है। मृतका की पहचान अंदीपट्टी वार्ड-10 निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि परिजनों के आवदेन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 16 साल पहले हुई थी पूनम की शादी
पूनम देवी की शादी करीब 16 साल पहले सरहदगति निवासी अनिल राम से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, पूनम अपने परिवार के साथ सरहदगति में रहती थी। घटना के बाद पूनम का पति अनिल राम और उसके परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पापा मम्मी को लेकर आधी रात बाहर निकले थे
बड़ी बेटी चांदनी (12) ने बताया कि हम लोग रात में सोए हुए थे। तभी पापा मम्मी को लेकर बाहर निकल गए थे। हम लोगों को इसका पता नहीं चला। रात में ही पापा जब वापस लौटे तो मैंने मम्मी के बारे में पूछा तो पापा ने बताया कि कुछ देर में मम्मी आ जाएगी। तुम लोग सो जाओ। सुबह जब जगे तो पापा मम्मी दोनों घर में नहीं थे। इसके बाद मैंने अपनी नानी को यह बात बताई। 2 अक्टूबर को शाम में नानी मेरे गांव आई और श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन देने के बाद पुलिस खोजबीन कर रही थी। शनिवार की शाम घर से करीब 500 मीटर दूर गधा में जुट के बोरा में बंद महिला का शव बरामद हुआ। आरोपी पति 1 अक्टूबर की रात से ही घर से फरार है। महिला को एक बेटी दो बेटे हैं। चांदनी (12) आशीष (10) और अंकित (6) साल का है। मां ने दामाद और उसके परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलने के बाद अंदीपट्टी वार्ड-10 निवासी पूनम की मां सुरती देवी श्रीनगर थाना पहुंचीं। उन्होंने अपने दामाद अनिल राम समेत उसके परिजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। सुरती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पूनम की शादी करीब 16 साल पहले अनिल राम से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल राम अक्सर पूनम के साथ मारपीट करता था। सुरती देवी ने आवेदन में आरोप लगाया कि शुक्रवार देर रात अनिल राम, घुटर राम, नीतू देवी और नित्यानंद राम समेत अन्य लोगों ने पूनम के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया। घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए। पांच घंटे की तलाश के बाद जलकुंभी में मिला शव आवेदन मिलने के बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूनम की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे तक खोजबीन के बाद शाम करीब 5 बजे उसके घर से पश्चिम की ओर पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच बोरे में बंद शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची FSL की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *