पटना हाईकोर्ट में वकील अंजनी प्रसाद सिंह स्टैंडिंग काउंसिल बने:जिला अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित, शेखपुरा के रहने वाले हैं

पटना हाईकोर्ट में वकील अंजनी प्रसाद सिंह स्टैंडिंग काउंसिल बने:जिला अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित, शेखपुरा के रहने वाले हैं

शेखपुरा के तोयगढ़ गांव निवासी अंजनी प्रसाद सिंह पटना हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल बने हैं। उनके मनोनयन पर शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ ने शनिवार को उनका अभिनंदन किया। माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित संघ भवन के सभागार में अध्यक्ष चंद्रमौली यादव की अध्यक्षता में समारोह हुआ। अधिवक्ताओं ने अंजनी प्रसाद सिंह को फूल माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शेखपुरा का नाम रोशन करने का भरोसा उन्होंने धन्यवाद करते हुए अपने नए दायित्व को पूरी शक्ति से निभाने और शेखपुरा का नाम रोशन करने का भरोसा दिया। अपने खर्च पर संघ में अधिवक्ताओं के लिए शीतल जल का फ्रीजर लगवाने की घोषणा भी की। उन्हें यहां से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस कार्यक्रम में महासचिव विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद सिंहा, मनोज कुमार सिंहा, सुरेश प्रसाद सिंहा, भारत सरकार के अधिवक्ता धनंजय प्रसाद सिंह, राजीव कुमार सिंहा, राजेंद्र राज, बसंत पांडे, अशोक झा और प्रभाकर कुमार सहित कई अधिवक्ता और लिपिक मौजूद थे। शेखपुरा के तोयगढ़ गांव निवासी अंजनी प्रसाद सिंह पटना हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल बने हैं। उनके मनोनयन पर शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ ने शनिवार को उनका अभिनंदन किया। माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित संघ भवन के सभागार में अध्यक्ष चंद्रमौली यादव की अध्यक्षता में समारोह हुआ। अधिवक्ताओं ने अंजनी प्रसाद सिंह को फूल माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शेखपुरा का नाम रोशन करने का भरोसा उन्होंने धन्यवाद करते हुए अपने नए दायित्व को पूरी शक्ति से निभाने और शेखपुरा का नाम रोशन करने का भरोसा दिया। अपने खर्च पर संघ में अधिवक्ताओं के लिए शीतल जल का फ्रीजर लगवाने की घोषणा भी की। उन्हें यहां से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस कार्यक्रम में महासचिव विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद सिंहा, मनोज कुमार सिंहा, सुरेश प्रसाद सिंहा, भारत सरकार के अधिवक्ता धनंजय प्रसाद सिंह, राजीव कुमार सिंहा, राजेंद्र राज, बसंत पांडे, अशोक झा और प्रभाकर कुमार सहित कई अधिवक्ता और लिपिक मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *