औरंगाबाद- 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे, वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ा

औरंगाबाद- 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे, वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ा

औरंगाबाद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ पुलिस का ‘रोको-टोको’ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत हसपुरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। ये कार्रवाई शुक्रवार को हसपुरा-देवकुंड पक्की सड़क पर वाहन जांच के दौरान की गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट कवर के नीचे छिपाकर रखा गया 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में हसपुरा थाना कांड संख्या 348/26दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को दाउदनगर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण ने दी है। ब्राउन शुगर के साथ बाइक, मोबाइल और नकदी भी बरामद पकड़े गए लोगों में हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल निवासी दीपक कुमार उर्फ गुलाब अजीत कुमार शामिल है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 8,120 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मादक पदार्थ को लेकर दोनों से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ब्राउन शुगर खरीदकर उसकी खुदरा बिक्री करते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी है। मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। हसपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद ब्राउन शुगर के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बरामद मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। औरंगाबाद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ पुलिस का ‘रोको-टोको’ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत हसपुरा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। ये कार्रवाई शुक्रवार को हसपुरा-देवकुंड पक्की सड़क पर वाहन जांच के दौरान की गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट कवर के नीचे छिपाकर रखा गया 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में हसपुरा थाना कांड संख्या 348/26दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को दाउदनगर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण ने दी है। ब्राउन शुगर के साथ बाइक, मोबाइल और नकदी भी बरामद पकड़े गए लोगों में हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल निवासी दीपक कुमार उर्फ गुलाब अजीत कुमार शामिल है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 8,120 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मादक पदार्थ को लेकर दोनों से पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ब्राउन शुगर खरीदकर उसकी खुदरा बिक्री करते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत की जानकारी जुटाने में लगी है। मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई औरंगाबाद पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। हसपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस बरामद ब्राउन शुगर के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बरामद मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *