Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने शनिवार को यहां मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही दीपक ने एशियाई खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इस 27 साल के पहलवान ने इससे पहले 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।वह इस बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 86 किग्रा में चुनौती पेश करने वाले दीपक ने इन खेलों में 97 किग्रा भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।उन्होंने चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। इसके बाद हांगकांग के विन्सेंट फंग वुई ली के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गए। कांस्य पदक ने दीपक के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।वह 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं और एशियाई चैंपियनशिप में उनके नाम पांच पदक हैं। 

नागोया, तीन अक्टूबर भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने शनिवार को यहां मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से हराकर पुरुषों के 97 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही दीपक ने एशियाई खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इस 27 साल के पहलवान ने इससे पहले 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

वह इस बार फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। सेमीफाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान के शेरजोद पोयोनोव के हाथों कड़े मुकाबले में 8-9 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 86 किग्रा में चुनौती पेश करने वाले दीपक ने इन खेलों में 97 किग्रा भार वर्ग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।

उन्होंने चीन के जुनपेंग झोउ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया। इसके बाद हांगकांग के विन्सेंट फंग वुई ली के खिलाफ उन्हें वॉकओवर मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गए। कांस्य पदक ने दीपक के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।

वह 2019 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं और एशियाई चैंपियनशिप में उनके नाम पांच पदक हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *