कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया:छात्रावास में छात्राओं को जूते-मौजे बांटे; RO उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया:छात्रावास में छात्राओं को जूते-मौजे बांटे; RO उपलब्ध कराने के निर्देश

डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शनिवार को करंजिया जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मूसामुंडी में सामुदायिक भवन और गाड़ासरई में निर्माणाधीन फिश पार्लर का काम देखा। अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। Soles for Souls के तहत छात्राओं को जूते-मौजे बांटे कलेक्टर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास भी पहुंचीं। यहां Soles for Souls अभियान के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक की करीब 50 छात्राओं को जूते-मौजे बांटे गए। कलेक्टर ने छात्राओं से पढ़ाई, भविष्य और करियर को लेकर बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से अपनी जरूरतों और समस्याओं के बारे में बिना संकोच बताने को कहा। छात्राओं ने शुद्ध पेयजल की सुविधा मांगी छात्राओं ने छात्रावास में शुद्ध पेयजल के लिए RO मशीन लगाने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को छात्रावास में जल्द RO मशीन स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने, मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी और डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *