नागोया, तीन अक्टूबर अमन सहरावत ने एशियाई खेलों में शनिवार को यहां पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उत्तर कोरिया के विश्व चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तेईस वर्षीय भारतीय पहलवान ने हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस बार शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हान को मात दी और अपने पदक का रंग बदलते हुए पोडियम के शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।अमन ने इससे पहले सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोलियुब्स्की को 14-8 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जगाई थी। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने सहरावत फाइनल में लगातार नियंत्रण में रहे। हान ने भारतीय पहलवान को हराने के लिए हर संभव दांव आजमाया और एक समय 7-6 की बढ़त भी हासिल कर ली थी लेकिन अमन ने फिर अच्छी वापसी की।अमन के स्वर्ण पदक से कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती मिली है। सुजीत कलकल ने शुक्रवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
नागोया, तीन अक्टूबर अमन सहरावत ने एशियाई खेलों में शनिवार को यहां पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उत्तर कोरिया के विश्व चैंपियन चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। तेईस वर्षीय भारतीय पहलवान ने हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस बार शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए हान को मात दी और अपने पदक का रंग बदलते हुए पोडियम के शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।
अमन ने इससे पहले सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोलियुब्स्की को 14-8 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जगाई थी। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बने सहरावत फाइनल में लगातार नियंत्रण में रहे। हान ने भारतीय पहलवान को हराने के लिए हर संभव दांव आजमाया और एक समय 7-6 की बढ़त भी हासिल कर ली थी लेकिन अमन ने फिर अच्छी वापसी की।
अमन के स्वर्ण पदक से कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को और मजबूती मिली है। सुजीत कलकल ने शुक्रवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

