अमरोहा की तहसील नौगांवा सादात में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समय पर, अच्छी क्वालिटी और संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए। कुल 45 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इनमें राजस्व विभाग की 14, पुलिस की 8, विकास की 5, पूर्ति की 6, जल निगम की 2, वन की 1, लोक निर्माण की 4 और नगर पंचायत की 5 शिकायतें शामिल थीं। भूमि संबंधी मामलों के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई। जिलाधिकारी ने बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए तय समय में पारदर्शिता के साथ निपटाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से बात की जाए और जियो-टैग फोटो अपलोड की जाए।

