बरेली में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन:फार्मासिस्ट से एएनएम तक जुटे स्वास्थ्यकर्मी, सौंपा ज्ञापन

बरेली में लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन:फार्मासिस्ट से एएनएम तक जुटे स्वास्थ्यकर्मी, सौंपा ज्ञापन

बरेली में संघर्ष समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को जिला संयोजक संध्या वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। फार्मासिस्ट, नर्सेज, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, एक्स-रे टेक्नीशियन, सपोर्टिंग स्टाफ समेत अन्य संगठनों के कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के समाधान की मांग की। कार्यक्रम में जेएनएचएम संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, सर्वेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, मोहित, शैलेंद्र सिंह, सीमा कुमारी, शुभांजलि, रंजना मिश्रा, प्रिया सक्सेना, विमला देवी, रेनू कुमारी, रिंकी यादव, श्वेता वर्मा, विजय कुमार, अरविंद कुमार, कांति देवी, भावना, शिव कुमार, संदीप कुमार, शंकर लाल, शिवानी, निधि समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान के लिए संगठन की ओर से आगे भी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *