समाधान दिवस में नहीं पहुंचे बिजली विभाग के SE:शाहजहांपुर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, 34 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में नहीं पहुंचे बिजली विभाग के SE:शाहजहांपुर डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, 34 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

शाहजहांपुर की सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) अनुज प्रताप सिंह के न पहुंचने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने SE से स्पष्टीकरण मांगा है। समाधान दिवस में डीएम और एसपी सौरभ दीक्षित ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस और जनता दर्शन के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। अधिकारी खुद मौके पर जाकर जांच करें और शिकायतकर्ता से बात करके समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के साथ जियो-टैग फोटो लगाने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्रवाई की पुष्टि हो सके और शिकायतकर्ता संतुष्ट हों। कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान डीएम ने कहा कि हर शिकायत को केवल एक अर्जी नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति की वास्तविक समस्या मानकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ हल किया जाए। शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर दिखना चाहिए और लोगों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *