फतेहाबाद में किसानों ने फूंका पीएम का पुतला:लखीमपुर खीरी कांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को सजा देने की मांग

फतेहाबाद में किसानों ने फूंका पीएम का पुतला:लखीमपुर खीरी कांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को सजा देने की मांग

फतेहाबाद के कुलां चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर शनिवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड के शहीद किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुतले फूंके गए। प्रदर्शनकारियों ने लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा देने और गिरफ्तार निर्दोष किसानों को रिहा करने की मांग की। किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड जगतार सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों को वाहन से कुचला गया था, जिसमें किसानों और पत्रकार की मौत हुई थी। 12 अक्टूबर को होगी आम सभा कामरेड जगतार सिंह ने यह भी बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तय करने के लिए 12 अक्टूबर को करनाल में राष्ट्रीय परिषद की आम सभा की बैठक करेगा। इसमें किसानों की सात प्रमुख मांगों पर रणनीति बनेगी। ग्रामीणों से भी व्यापक संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की गई है। इस मौके पर किसान सभा के तहसील सचिव केवल सिंह रत्ताथेह, कैशियर बलविंद्र सिंह धारसूल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *