महराजगंज के बछरावां रेलवे स्टेशन पर भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग:7 करोड़ से 3 महीने पहले बना था स्टेशन, उद्घाटन से पहले ही जान बचाकर भागे यात्री

महराजगंज के बछरावां रेलवे स्टेशन पर भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग:7 करोड़ से 3 महीने पहले बना था स्टेशन, उद्घाटन से पहले ही जान बचाकर भागे यात्री

महराजगंज के बछरावां रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पोर्च में लगी फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। फॉल सीलिंग गिरते ही नीचे बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए तुरंत प्लेटफॉर्म की ओर भागे। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। बछरावां रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। स्टेशन करीब 3 महीने पहले बनकर तैयार हुआ था, लेकिन अभी इसका औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद स्टेशन पर निर्माण से जुड़ी खामियां सामने आने लगी हैं। बरसात का पानी टपकने से फॉल सीलिंग गिरने की बात स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि फॉल सीलिंग के ऊपर से बरसात का पानी टपक रहा था। पानी भरने के कारण फॉल सीलिंग गिर गई। उन्होंने घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी है। यात्रियों ने बताया- साइकिल स्टैंड का गेट और प्लेटफॉर्म की टाइल्स भी उखड़ीं दैनिक यात्रियों पंकज, राहुल, अभिषेक, शिवनंदन, मनोज कुमार, लव कुश और ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले स्टेशन के साइकिल स्टैंड का गेट उखड़ गया था। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी टाइल्स भी निकल गई थीं। यात्रियों ने स्टेशन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित खामियों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *