नेपानगर में ताप्ती नदी किनारे स्वच्छता अभियान चला:विधायक ने झाड़ू लगाई, नपाध्यक्ष और सीएमओ ने कचरा समेटा, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

नेपानगर में ताप्ती नदी किनारे स्वच्छता अभियान चला:विधायक ने झाड़ू लगाई, नपाध्यक्ष और सीएमओ ने कचरा समेटा, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

बुरहानपुर के नेपानगर में ताप्ती नदी के घाट पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक मंजू दादू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की। जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान नपाध्यक्ष भारती विनोद पाटील और प्रभारी सीएमओ विजय सिंह कुश्वाह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कचरा एकत्र किया। विधायक ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों और नदी घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की। मंजू दादू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। ताप्ती पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना श्रमदान के बाद विधायक मंजू दादू ने मां ताप्ती का पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *