इनर व्हील क्लब ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान:पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने सेवा कार्यों की सराहना की, अंगवस्त्र और जरूरी सामग्री बांटी

इनर व्हील क्लब ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का किया सम्मान:पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने सेवा कार्यों की सराहना की, अंगवस्त्र और जरूरी सामग्री बांटी

नवादा के बुद्ध विहार, बुद्धौल स्थित नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा के वरिष्ठ नागरिक गृह में सम्मान समारोह हुआ। यह वृद्धाश्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से चलता है। इनर व्हील क्लब नवादा की अध्यक्ष रेखा रानी की टीम और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। रेखा रानी ने बेटी वर्षा रानी का जन्मदिन वृद्धजनों संग मनाया, केक भी कटवाया। भक्ति भजनों से माहौल खुशनुमा रहा। वृद्धजनों को भोजन, पौष्टिक आहार मिला। डॉ. गुलशन ने मेडिकल कैंप से स्वास्थ्य जांच की। वृद्धजनों में बांटा गया खाने का सामान

रेखा रानी ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान-देखभाल मिले, ये अनुभव समाज के लिए जरूरी हैं। आईएसओ मुस्कान कुमारी और आरसीपी सिंह ने संचालिका बबिता कुमारी के सेवा कार्यों की सराहना की। वृद्धजनों को अंगवस्त्र, केक, टॉफी, मिठाई, सेव, समोसा, लिट्टी समेत चीजें दी गईं। मौके पर संचालिका बबिता कुमारी, अध्यक्ष रेखा रानी, सचिव पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष काशीश सिन्हा, आईएसओ मुस्कान कुमारी, सावित्री बरनवाल, आशा देवी, आदिति गोयल, रजनी कुमारी और अधीक्षक अंकित अनंत मौजूद थे। नवादा के बुद्ध विहार, बुद्धौल स्थित नालंदा मदर टेरेसा अनाथ सेवा के वरिष्ठ नागरिक गृह में सम्मान समारोह हुआ। यह वृद्धाश्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से चलता है। इनर व्हील क्लब नवादा की अध्यक्ष रेखा रानी की टीम और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। रेखा रानी ने बेटी वर्षा रानी का जन्मदिन वृद्धजनों संग मनाया, केक भी कटवाया। भक्ति भजनों से माहौल खुशनुमा रहा। वृद्धजनों को भोजन, पौष्टिक आहार मिला। डॉ. गुलशन ने मेडिकल कैंप से स्वास्थ्य जांच की। वृद्धजनों में बांटा गया खाने का सामान

रेखा रानी ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान-देखभाल मिले, ये अनुभव समाज के लिए जरूरी हैं। आईएसओ मुस्कान कुमारी और आरसीपी सिंह ने संचालिका बबिता कुमारी के सेवा कार्यों की सराहना की। वृद्धजनों को अंगवस्त्र, केक, टॉफी, मिठाई, सेव, समोसा, लिट्टी समेत चीजें दी गईं। मौके पर संचालिका बबिता कुमारी, अध्यक्ष रेखा रानी, सचिव पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष काशीश सिन्हा, आईएसओ मुस्कान कुमारी, सावित्री बरनवाल, आशा देवी, आदिति गोयल, रजनी कुमारी और अधीक्षक अंकित अनंत मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *