बक्सर के घाटों पर एक लाख महिलाओं ने किया गंगा-स्नान:बेटे की दीर्घायु के लिए किया जितिया व्रत, ट्रैफिक रूट में भी किया गया बदलाव

बक्सर के घाटों पर एक लाख महिलाओं ने किया गंगा-स्नान:बेटे की दीर्घायु के लिए किया जितिया व्रत, ट्रैफिक रूट में भी किया गया बदलाव

बक्सर में जितिया व्रत पर आस्था का सैलाब दिखा। शनिवार को बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने गंगा घाटों पर स्नान किया। बक्सर के रामरेखा घाट और चौसा के महादेवा घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। दूर-दराज से महिलाएं वाहन से पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। दोपहर तक करीब एक लाख महिलाओं ने गंगा स्नान और दान-पुण्य किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया। कई घाटों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित जगह बनाई गई, ताकि जाम न लगे। जितिया व्रत में महिलाएं अपने पुत्र की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को दान दिया। बक्सर के रामरेखा घाट और चौसा के महादेवा घाट पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार निगरानी करती नजर आई। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ लोगों को सुरक्षित तरीके से स्नान कराने की व्यवस्था की गई है। घाटों पर सामान और गहनों को लेकर लगातार अलाउंस घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से लगातार माइकिंग कर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है। महिलाओं से अपील की जा रही है कि स्नान के दौरान अपने मोबाइल, पर्स, रुपये, गहने और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अनजान व्यक्ति के हाथ अपना सामान न सौंपें और भीड़ में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस या घाट पर समिति को सूचना दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ट्रैफिक रूट में भी किया गया बदलाव वहीं वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। सुबह से ही गंगा घाटों पर महिलाओं की लंबी कतार और पूजा की तैयारियां देखने को मिलीं। दूर-दराज से पहुंची महिलाओं के लिए यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां और पुत्र के बीच प्रेम, विश्वास और मंगलकामना से जुड़ा पर्व है। गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना के साथ बक्सर में जितिया व्रत को लेकर श्रद्धा का यह दृश्य पूरे दिन चर्चा का केंद्र बना रहा। बक्सर में जितिया व्रत पर आस्था का सैलाब दिखा। शनिवार को बेटे की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने गंगा घाटों पर स्नान किया। बक्सर के रामरेखा घाट और चौसा के महादेवा घाट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। दूर-दराज से महिलाएं वाहन से पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। दोपहर तक करीब एक लाख महिलाओं ने गंगा स्नान और दान-पुण्य किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया। कई घाटों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षित जगह बनाई गई, ताकि जाम न लगे। जितिया व्रत में महिलाएं अपने पुत्र की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने घाटों पर पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को दान दिया। बक्सर के रामरेखा घाट और चौसा के महादेवा घाट पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार निगरानी करती नजर आई। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ लोगों को सुरक्षित तरीके से स्नान कराने की व्यवस्था की गई है। घाटों पर सामान और गहनों को लेकर लगातार अलाउंस घाटों पर उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से लगातार माइकिंग कर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है। महिलाओं से अपील की जा रही है कि स्नान के दौरान अपने मोबाइल, पर्स, रुपये, गहने और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अनजान व्यक्ति के हाथ अपना सामान न सौंपें और भीड़ में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस या घाट पर समिति को सूचना दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ट्रैफिक रूट में भी किया गया बदलाव वहीं वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है। सुबह से ही गंगा घाटों पर महिलाओं की लंबी कतार और पूजा की तैयारियां देखने को मिलीं। दूर-दराज से पहुंची महिलाओं के लिए यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मां और पुत्र के बीच प्रेम, विश्वास और मंगलकामना से जुड़ा पर्व है। गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना के साथ बक्सर में जितिया व्रत को लेकर श्रद्धा का यह दृश्य पूरे दिन चर्चा का केंद्र बना रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *