सड़क हादसे के मृतक का शव जुगाड़ गाड़ी से भेजा:मोतिहारी में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

सड़क हादसे के मृतक का शव जुगाड़ गाड़ी से भेजा:मोतिहारी में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

मोतिहारी में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को एंबुलेंस की जगह जुगाड़ ठेला गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। मौके पर ही मौत हो गई यह घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी नथुनी साह के बेटे उमेश कुमार के रूप में हुई है। उमेश की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मोतिहारी-तुरकौलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस से भेजने के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी पर लादकर सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने एंबुलेंस या शव वाहन न होने पर नाराजगी जताई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मोतिहारी-तुरकौलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मोतिहारी में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव को एंबुलेंस की जगह जुगाड़ ठेला गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। मौके पर ही मौत हो गई यह घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई। मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी नथुनी साह के बेटे उमेश कुमार के रूप में हुई है। उमेश की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मोतिहारी-तुरकौलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एंबुलेंस से भेजने के बजाय जुगाड़ ठेला गाड़ी पर लादकर सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने एंबुलेंस या शव वाहन न होने पर नाराजगी जताई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मोतिहारी-तुरकौलिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खत्म हुआ और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *