बांका में विधवा महिला और उसके परिचित युवक को ग्रामीणों ने बिजली के पोल से बांधकर पीटा। इसका वीडियो शुक्रवार देर शाम सामने आया। घटना बौसी अनुमंडल अंतर्गत बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के हरना गांव की है। महिला ने ग्रामीणों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 29 सितंबर की शाम की बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पति के मौत के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित महिला हरना गांव निवासी स्वर्गीय मनोज दास की पत्नी राखी कुमारी(24) है। वहीं, युवक धोरैया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार(29) बताया गया है। महिला के आवेदन के अनुसार, वह अपने आठ साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ रहती है। उसके पति की करीब 2 साल पहले मौत हो चुकी है। सास-ससुर की भी मृत्यु हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका मायका बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में है। पति और सास-ससुर की मौत के बाद मायके वालों से उसे अपेक्षित कोई सहयोग नहीं मिला। युवक चावल पहुंचाने आया था घर महिला के अनुसार, पति की मौत के बाद से मायके के समीप रहने वाले धोरैया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार से उसकी बातचीत होती थी । 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उसने धर्मेंद्र को घर के लिए चावल लेकर आने को कहा था। इसके बाद धर्मेंद्र चावल लेकर उसके घर पहुंचा। दोनों ने खाना खाया। कुछ देर बाद जब धर्मेंद्र वहां से जाने लगा, तभी कई ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने दोनों पर प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने धर्मेंद्र को पकड़कर घर के बाहर बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे भी पोल से बांधकर मारपीट की गई। महिला ने कुछ लोगों पर गलत नीयत से छूने और कपड़े फाड़ने जैसी अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से कराया मुक्त घटना की सूचना मिलने पर बंधुआ कुरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बौसी रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने बताया कि मामले में कांड संख्या 85/26 दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राजू कुमार, काजू कुमार, गोविंद कुमार, शंकर कुमार, राजाराम, रंजीत कुमार, गंगादास और राहुल कुमार समेत अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बांका में विधवा महिला और उसके परिचित युवक को ग्रामीणों ने बिजली के पोल से बांधकर पीटा। इसका वीडियो शुक्रवार देर शाम सामने आया। घटना बौसी अनुमंडल अंतर्गत बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के हरना गांव की है। महिला ने ग्रामीणों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 29 सितंबर की शाम की बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पति के मौत के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित महिला हरना गांव निवासी स्वर्गीय मनोज दास की पत्नी राखी कुमारी(24) है। वहीं, युवक धोरैया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार(29) बताया गया है। महिला के आवेदन के अनुसार, वह अपने आठ साल के बेटे और चार साल की बेटी के साथ रहती है। उसके पति की करीब 2 साल पहले मौत हो चुकी है। सास-ससुर की भी मृत्यु हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका मायका बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में है। पति और सास-ससुर की मौत के बाद मायके वालों से उसे अपेक्षित कोई सहयोग नहीं मिला। युवक चावल पहुंचाने आया था घर महिला के अनुसार, पति की मौत के बाद से मायके के समीप रहने वाले धोरैया थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार से उसकी बातचीत होती थी । 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उसने धर्मेंद्र को घर के लिए चावल लेकर आने को कहा था। इसके बाद धर्मेंद्र चावल लेकर उसके घर पहुंचा। दोनों ने खाना खाया। कुछ देर बाद जब धर्मेंद्र वहां से जाने लगा, तभी कई ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। महिला ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने दोनों पर प्रेम संबंध होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने धर्मेंद्र को पकड़कर घर के बाहर बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे भी पोल से बांधकर मारपीट की गई। महिला ने कुछ लोगों पर गलत नीयत से छूने और कपड़े फाड़ने जैसी अभद्र हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से कराया मुक्त घटना की सूचना मिलने पर बंधुआ कुरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बौसी रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने बताया कि मामले में कांड संख्या 85/26 दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राजू कुमार, काजू कुमार, गोविंद कुमार, शंकर कुमार, राजाराम, रंजीत कुमार, गंगादास और राहुल कुमार समेत अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

