US Seniors Citizens Fund Donald Trump: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। वह सीनियर सिटीजन को 100 डॉलर देने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत इसी माह अक्टूबर से होगी। उनके इस ऐलान से 20 मिलियन यानी की करीब 2 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।
सीधे खाते में आएंगे पैसे
व्हाइट हाउस के मुताबिक, ज्यादातर पात्र लोगों को 100 डॉलर का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। भुगतान अक्टूबर की शुरुआत में किया जाना है। जिन लाभार्थियों के पास Direct Deposit की व्यवस्था नहीं है, उन्हें चेक भेजा जाएगा। चेक Medicare में दर्ज पते पर भेजा जाएगा।
हालांकि, सभी Medicare लाभार्थी इसके लिए पात्र नहीं होंगे। जिन लोगों का प्रीमियम Medicaid पहले से चुका रहा है, वे इस भुगतान के लिए योग्य नहीं हैं। इसी तरह Income-Related Monthly Adjustment Amount यानी IRMAA देने वाले लोगों को भी इस भुगतान से बाहर रखा गया है। पात्रता और भुगतान की स्थिति जानने के लिए Medicare और Social Security के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
पैसा कहां से आएगा?
इस भुगतान के लिए मेडिकेयर सुधार निधि (Medicare Improvement Fund) का इस्तेमाल किया जाएगा। व्हाइट हाउस के अनुसार, इस फंड में कांग्रेस की ओर से करीब 2 अरब डॉलर रखे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस फंड का इस्तेमाल पहली बार सीधे वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए किया जा रहा है।
बता दें ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस फैसले को Medicare खर्च में मदद से जोड़ा है। उन्होंने फंड के पुराने इस्तेमाल को लेकर डेमोक्रेट्स पर भी आरोप लगाए हैं। ये उनके राजनीतिक दावे हैं। व्हाइट हाउस ने भी इसी फैसले को अपनी स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बताया है।
ऐलान के पीछे चुनावी माहौल भी चर्चा में
बता दें यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में नवंबर 2026 के मिड-टर्म चुनाव नजदीक हैं। ट्रंप इससे पहले वयस्क अमेरिकी नागरिकों के लिए 5,000 डॉलर के Trump Dividend का प्रस्ताव भी रख चुके हैं। यह भुगतान तभी देने की बात कही गई है, जब रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट (उच्च सदन) दोनों में अपना नियंत्रण बनाए रखे। इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी और विस्तृत व्यवस्था की जरूरत होगी। इसलिए फिलहाल सीनियर्स के लिए घोषित भुगतान 100 डॉलर का है। इसका मकसद Medicare प्रीमियम के खर्च में मदद करना है।


The fool Trump desperate to NOT lose the midterms, is once again robbing future generations to benefit himself.