बागपत पहुंचेंगे योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज:हिंदू जन जागरण अभियान के तहत पहुंचेंगे बड़ौत, कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट

बागपत पहुंचेंगे योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज:हिंदू जन जागरण अभियान के तहत पहुंचेंगे बड़ौत, कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट

बागपत के बड़ौत में योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर यशवीर महाराज शनिवार को हिंदू जन जागरण अभियान के तहत पहुंचेंगे। वह शाम 4 बजे कार्यक्रम में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। यशवीर महाराज इन दिनों हिंदू जन जागरण अभियान चला रहे हैं। इसके तहत वह अलग-अलग जिलों में पहुंचकर हिंदुओं को संगठित करने और विभिन्न मुद्दों को उठाने की बात कहते हैं। बागपत में भी उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के बाद यशवीर महाराज मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई है। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं यशवीर महाराज अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों की धार्मिक पहचान उजागर करने के लिए नेम प्लेट लगाए जाने के विवाद तथा कथित धर्मांतरण विरोधी बयानों को लेकर भी वह सुर्खियों में आए थे। फिलहाल बागपत में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *